[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions IIT जोधपुर में BTech एडमिशन, देखें कटऑफ और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

IIT जोधपुर में BTech एडमिशन, देखें कटऑफ और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

0
IIT जोधपुर में BTech एडमिशन, देखें कटऑफ और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल
कॉलेज स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech College IIT Jodhpur: अगर आपका सपना आईआईटी में पढ़ाई करने का है, तो आईआईटी जोधपुर आपके लिए शानदार विकल्प बन सकता है. पिछले कुछ सालों में इस संस्थान ने पढ़ाई, रिसर्च और प्लेसमेंट के मामले में जबरदस्त पहचान बनाई है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को सिर्फ किताबों की पढ़ाई ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी पर काम करने का भी मौका मिलता है.

Best BTech College: IIT Jodhpur में बीटेक ब्रांच

  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI & Data Science)
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • बायोइंजीनियरिंग (Bioengineering)
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग
  • मैटेरियल्स इंजीनियरिंग

एडमिशन प्रोसेस (Admission Process)

IIT जोधपुर के बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन पूरी तरह से नेशनल लेवल पर आयोजित होने वाली परीक्षाओं पर आधारित होता है. इसकी प्रक्रिया नीचे बताए तीन चरणों में पूरी होती है:

  • JEE Main: सबसे पहले छात्रों को जेईई मेन परीक्षा पास करनी होती है और टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट की लिस्ट में जगह बनानी होती है.
  • JEE Advanced: जेईई मेन क्वालिफाई करने के बाद छात्रों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होना होता है. आईआईटी जोधपुर में एडमिशन केवल जेईई एडवांस्ड की ऑल इंडिया रैंक (AIR) के आधार पर ही मिलता है.
  • JoSAA काउंसलिंग: परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होता है. चॉइस फिलिंग के दौरान छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार आईआईटी जोधपुर को प्राथमिकता देनी होती है.

कितनी रैंक पर मिल सकता है एडमिशन?

आईआईटी जोधपुर की कटऑफ हर साल बदलती रहती है. कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा मुकाबला देखने को मिलता है. पिछले ट्रेंड के मुताबिक इस ब्रांच की क्लोजिंग रैंक करीब 2400 से 2800 तक जाती है.

ब्रांच का नामअनुमानित क्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग2400 से 2800
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस3000 से 3500
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग5500 से 6500
मैकेनिकल इंजीनियरिंग8500 के आसपास
बायोइंजीनियरिंग12000 से 14000
मैटेरियल्स इंजीनियरिंग14000 तक

वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में करीब 3000 से 3500 तक रैंक वाले छात्रों को मौका मिल जाता है. इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए लगभग 5500 से 6500 तक रैंक की जरूरत पड़ सकती है. दूसरी कोर ब्रांचेज में 14000 तक रैंक वाले छात्रों को भी एडमिशन मिल जाता है.

IIT Jodhpur प्लेसमेंट डिटेल्स

आईआईटी जोधपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल बेहतर हो रहा है. संस्थान का औसत पैकेज (Average Package) लगभग 15 से 20 लाख रुपये सालाना के बीच रहता है, जबकि कंप्यूटर साइंस जैसी टॉप ब्रांचेज का औसत पैकेज 25 लाख रुपये से भी अधिक दर्ज किया जाता है. देश-विदेश की दिग्गज कंपनियां जैसे माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन, टाटा, और इन्फोसिस यहां रिक्रूटमेंट के लिए आती हैं.

यह भी पढ़ें: कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर

Previous article Rourkela News: तीन दिन से बिजली-पानी से वंचित परिवारों के सब्र का बांंध टूटा, एनआइटी रोड जाम किया
Next article महनार मदन चौक पर चला विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, जरूरतमंद बाइक चालकों को बांटे गए हेलमेट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel