[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Best BTech College: Google में प्लेसमेंट, 2 करोड़ का पैकेज, इस कॉलेज में टूटा रिकॉर्ड

Best BTech College: Google में प्लेसमेंट, 2 करोड़ का पैकेज, इस कॉलेज में टूटा रिकॉर्ड

0
Best BTech College: Google में प्लेसमेंट, 2 करोड़ का पैकेज, इस कॉलेज में टूटा रिकॉर्ड
Best BTech College IIT Guwahati और कॉलेज छात्रा की सांकेतिक फोटो

Best BTech College: इंजीनियरिंग कॉलेज का चुनाव करते समय छात्र सबसे ज्यादा जिस चीज पर ध्यान देते हैं, वह है प्लेसमेंट रिकॉर्ड. आज के समय में Google और Microsoft जैसी दिग्गज IT कंपनियां भारतीय छात्रों को प्राथमिकता देती हैं. यही वजह है कि देश के टॉप कॉलेजों (Best BTech College) में पढ़ने वाले छात्रों को हर साल करोड़ों रुपये के पैकेज पर नौकरी मिल रही है. इस कड़ी में IIT गुवाहाटी का नाम भी तेजी से उभरकर सामने आया है.

College Placement में पहली पसंद बने भारतीय छात्र

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि Google, Microsoft, Amazon और अन्य दिग्गज IT कंपनियों ने भारतीय छात्रों को बड़ी संख्या में हायर किया है. IITs जैसे संस्थान इन कंपनियों की पहली पसंद हैं. यही कारण है कि इन कॉलेजों (Best BTech College) से निकलने वाले छात्रों को इंटरनेशनल लेवल पर शानदार ऑफर मिलते हैं. IIT गुवाहाटी ने भी हाल के वर्षों में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन पर हर कोई गर्व कर सकता है.

Best BTech Branch IIT Guwahati Placement Report 2022-23 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

Best BTech College: IIT गुवाहाटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IIT गुवाहाटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार चर्चा में बना हुआ है. कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्लेसमेंट ब्रोशर के अनुसार, सेशन 2022-23 में कंप्यूटर साइंस ब्रांच से हाईएस्ट पैकेज 2 करोड़ 40 लाख रुपये का रहा. यह ऑफर गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टॉप कंपनियों से मिला था. हालांकि, अगले ही साल यानी 2023-24 में हाईएस्ट पैकेज घटकर 2 करोड़ 5 लाख रुपये पर आ गया.

IIT गुवाहाटी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हर साल नया रिकॉर्ड बना रहा है. यहां के छात्र Google, Microsoft और Amazon जैसी दिग्गज कंपनियों में सिलेक्ट हो रहे हैं. कंप्यूटर साइंस ब्रांच में 2 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिलने से यह साबित हो गया है कि यह संस्थान सिर्फ नॉर्थ ईस्ट ही नहीं बल्कि पूरे देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल है.

ये भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस छोड़ रहे छात्र! बीटेक के इस ब्रांच की बढ़ी डिमांड

Previous article डॉ विजय विनीत को मिला काव्य किरण सम्मान
Next article खूंटी प्रखंड के 34 स्कूलों में दिया गया टैब
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel