[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Google माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 38 छात्रों को 50 लाख से ज्यादा का पैकेज

Google माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 38 छात्रों को 50 लाख से ज्यादा का पैकेज

0
Google माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 38 छात्रों को 50 लाख से ज्यादा का पैकेज
Best BTech College IIITM Gwalior कैंपस और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Best BTech College: इंजीनियरिंग के लिए जब भी कोई बेस्ट कॉलेज चुनने की बात होती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले IITs या NITs का नाम आता है. लेकिन इस बार प्लेसमेंट के मामले में एक ऐसा कॉलेज सुर्खियों में है जिसने कई बड़े IITs को भी पीछे छोड़ दिया है. यह कॉलेज है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ग्वालियर यानी IIITM Gwalior. यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने छात्रों और पैरेंट्स दोनों को हैरान कर दिया है.

Best BTech College: IIITM Gwalior में शानदार प्लेसमेंट

कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiitm.ac.in पर जारी प्लेसमेंट डेटा के अनुसार इस साल यहां के 38 छात्रों को 50 लाख रुपये से ज्यादा के पैकेज मिले हैं. यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि IIITM Gwalior प्लेसमेंट के मामले में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की रेस में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. छात्रों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इतनी कम उम्र में इतना बड़ा पैकेज मिलना किसी सपने से कम नहीं होता.

हाईएस्ट पैकेज

इस बार IIITM Gwalior में हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 67.5 लाख रुपये का रहा है. यह आंकड़ा देखकर साफ पता चलता है कि कॉलेज में पढ़ाई के साथ स्किल डेवलपमेंट पर कितना ध्यान दिया जाता है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से बढ़ते अवसरों का लाभ IIITM के छात्रों को मिल रहा है और यही कारण है कि यहां से निकले स्टूडेंट्स बड़ी-बड़ी कंपनियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं.

IIITM Gwalior Placement 2025 Record Check Here

दिग्गज कंपनियां पहुंचीं कैंपस में

इस साल प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां IIITM Gwalior पहुंचीं. Google, Microsoft, Uber, TCS, Meesho और Airtel जैसी टॉप कंपनियों ने यहां से छात्रों को जॉब ऑफर दिए. इन कंपनियों का कैंपस में आना इस बात का सबूत है कि IIITM Gwalior की मार्केट वैल्यू लगातार बढ़ रही है और कंपनियां यहां के स्टूडेंट्स की काबिलियत पर भरोसा कर रही हैं.

प्लेसमेंट रिकॉर्ड देखने के बाद यह साफ है कि IIITM Gwalior इंजीनियरिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनता जा रहा है. यहां की पढ़ाई, कैंपस एनवायरनमेंट और इंडस्ट्री कनेक्ट छात्रों को असली दुनिया के लिए तैयार कर रहे हैं. जो छात्र IITs या NITs में नहीं पहुँच पाते, उनके लिए यह कॉलेज अब एक मजबूत विकल्प है.

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस पीछे, इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स की लगी लॉटरी, 63 लाख का पैकेज

Previous article Healthy Til Mungfali Laddu Recipe: बिना गुड़ या चीनी के 15 मिनट में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी लड्डू
Next article Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, 23 से 27 नवंबर तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel