[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Best BTech College: JEE का झंझट नहीं, इन टॉप कॉलेज से डायरेक्ट करें BTech, कैंपस प्लेसमेंट लाखों में

Best BTech College: JEE का झंझट नहीं, इन टॉप कॉलेज से डायरेक्ट करें BTech, कैंपस प्लेसमेंट लाखों में

0
Best BTech College: JEE का झंझट नहीं, इन टॉप कॉलेज से डायरेक्ट करें BTech, कैंपस प्लेसमेंट लाखों में
Best BTech College (BG Photo Credit: Freepik)

Best BTech College: इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक ज्यादातर छात्र जेईई परीक्षा की तैयारी करते हैं. इस परीक्षा के बाद मन के मुताबिक कॉलेज में एडमिशन बहुत कम छात्रों को ही मिल पाता है. ऐसे कई इंजीनियरिंग कॉलेज हैं जहां बिना जेईई पास किए ही बीटेक कोर्स में एडमिशन हो सकता है. हालांकि इनमें से कुछ कॉलेज खुद का एंट्रेंस टेस्ट जरूर लेते हैं.

Best BTech College: टॉप के इंजीनियरिंग कॉलेज

इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में परीक्षार्थी जेईई मेन परीक्षा में शामिल होते हैं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से एडमिशन होता है. बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं पड़ती.

महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, MIT पुणे

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, MIT पुणे एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है. इस प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की गिनती देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में होती है. यह कॉलेज भी अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट लेता है. यहां का प्लेसमेंट शानदार होता है.

बिट्स पिलानी

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस यानी बिट्स पिलानी भी देश के मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में शामिल है. यहां एडमिशन लेने के लिए बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT) में शामिल होना होगा. यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 50 लाख से 60 लाख तक का रहा है.

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, VIT

इंजीनियरिंग कोर्स के लिए वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी VIT का नाम भी काफी मशहूर है. यह कॉलेज अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट कराता है. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (VITEEE) के नाम से एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन होता है. यहां इंजीनियरिंग के लगभग सभी ब्रांच में एडमिशन होता है.

SRM तमिलनाडु

तमिलनाडु में स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कोर्स के लिए अच्छा विकल्प है. यहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना होता है, जिसका आयोजन कॉलेज खुद करता है. उसके बाद मेरिट के आधार पर छात्रों को एडमिशन दिया जाता है.

मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

बीटेक में एडमिशन के लिए कर्नाटक में स्थित मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी शानदार विकल्प है. यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से लेकर डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स काफी मशहूर है.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस ‘सुपर कॉप’ को कभी आया था आत्महत्या का ख्याल! पढ़िए खाकी वेबसीरीज के असली IPS की कहानी

Previous article Bridal Payal Designs: हर दुल्हन के लिए परफेक्ट और स्टाइलिश पायल डिजाइन,देखें लेटेस्ट कलेक्शन
Next article एसी-एसटी मामले में त्वरित चार्जशीट करने का निर्णय
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel