[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BTech कंप्यूटर साइंस का दबदबा हुआ कम, इस ब्रांच को मिला 71 लाख का पैकेज

BTech कंप्यूटर साइंस का दबदबा हुआ कम, इस ब्रांच को मिला 71 लाख का पैकेज

0
BTech कंप्यूटर साइंस का दबदबा हुआ कम, इस ब्रांच को मिला 71 लाख का पैकेज
Best BTech Branch: कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech Branch for Placement: गुवाहाटी में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT Guwahati) में प्लेसमेंट शानदार होता है. इस कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बेहतर प्लेसमेंट बीटेक ECE ब्रांच में देखा गया है. कई सालों से बीटेक कंप्यूटर साइंस को प्लेसमेंट में टॉप माना जाता है लेकिन इस बार ECE ब्रांच ने बाजी मार ली है.

Best BTech Branch: CSE से ज्यादा चर्चा में ECE

IIIT Guwahati में इस साल प्लेसमेंट सीजन में कुल 206 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें से 151 छात्र कंप्यूटर साइंस से थे और 55 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन यानी ECE से. ऑफर की संख्या देखें तो CSE को 127 और ECE को 34 जॉब ऑफर मिले. हालांकि ऑफर ज्यादा मिलने के बाद भी सबसे बड़ा पैकेज ECE का रहा, जिससे पूरा ध्यान इसी ब्रांच पर टिक गया.

IIIT Guwahati Placement 2025 Check Here

औसत सैलरी में CSE हुआ आगे

अगर औसत सैलरी को देखें तो CSE इस बार भी आगे रहा. CSE छात्रों को 17.66 LPA का एवरेज पैकेज मिला. वहीं ECE का औसत पैकेज 13.59 LPA रहा. दोनों ब्रांच मिलाकर ओवरऑल एवरेज पैकेज 16.75 LPA तक पहुंचा. कंप्यूटर साइंस ने अपनी परफॉर्मेंस बरकरार रखी लेकिन ECE ने हाईएस्ट पैकेज से सबको चौंका दिया.

हाईएस्ट पैकेज में ECE का बड़ा धमाका

सबसे दिलचस्प आंकड़ा हाईएस्ट पैकेज का रहा. इस साल का सबसे बड़ा ऑफर 71 LPA का था और यह ECE छात्र को मिला. वहीं CSE के लिए हाईएस्ट पैकेज 58.3 LPA दर्ज किया गया. ओवरऑल भी यही 71 LPA इस प्लेसमेंट सीजन की सबसे बड़ी हाइलाइट रहा. इससे यह साफ है कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के छात्रों के लिए इस बार बड़ा मौका बना.

जहां तक प्लेसमेंट प्रतिशत की बात है, CSE ने 70.86% के साथ टॉप किया. दूसरी ओर ECE का प्लेसमेंट प्रतिशत 56.36% रहा. कुल मिलाकर IIIT Guwahati का ओवरऑल प्लेसमेंट प्रतिशत 66.99% रहा. जॉब मिलने के मामले में CSE ज्यादा सुरक्षित ब्रांच साबित हुई जबकि पैकेज के मामले में ECE ने बड़ा सरप्राइज दिया.

यह भी पढ़ें: BTech सिविल के बाद सरकारी नौकरी का खजाना, सैलरी होगी लाखों में

Previous article ट्रैक्टर लेकर भाग रहे दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई
Next article Deoghar News : रबी फसल का होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे, दिया गया प्रशिक्षण
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel