[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions BTech कंप्यूटर साइंस पीछे, इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स की लगी लॉटरी, 63 लाख का पैकेज

BTech कंप्यूटर साइंस पीछे, इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स की लगी लॉटरी, 63 लाख का पैकेज

0
BTech कंप्यूटर साइंस पीछे, इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स की लगी लॉटरी, 63 लाख का पैकेज
BTech स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग की दुनिया में अब एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है. जो ब्रांच कभी हर किसी की पहली पसंद हुआ करती थी, वो अब थोड़ा पीछे छूटती नजर आ रही है. बात हो रही है BTech कंप्यूटर साइंस की, जिसे अब तक ‘सबसे डिमांडिंग ब्रांच’ कहा जाता था. लेकिन इस बार मैदान मार लिया है BTech Information Technology (IT) के छात्रों ने.

NIT कुरुक्षेत्र का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में गिना जाता है. यहां के 2025 बैच के प्लेसमेंट रिजल्ट इस बार जबरदस्त रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कैंपस प्लेसमेंट में सबसे बड़ा पैकेज 63 लाख 12 हजार रुपये का गया है.

Nit Kurukshetra Placement
Btech कंप्यूटर साइंस पीछे, इस ब्रांच के ग्रेजुएट्स की लगी लॉटरी, 63 लाख का पैकेज 3

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस नहीं, IT ने मारी बाजी

अब आते हैं सबसे मजेदार हिस्से पर. जहां कंप्यूटर साइंस (CSE) के 88.14% छात्रों को प्लेसमेंट मिला, वहीं Information Technology (IT) ब्रांच ने सबको पीछे छोड़ दिया. IT ब्रांच के 96.12% छात्रों को कैंपस में ही जॉब ऑफर मिल गए.

NIT Kurukshetra Placement 2024-25 यहां डायरेक्ट चेक करें.

BTech IT ब्रांच इतनी आगे क्यों?

अब सवाल उठता है कि आखिर बीटेक IT ब्रांच का जलवा इतना क्यों बढ़ गया? असल में आज के समय में हर कंपनी को टेक एक्सपर्ट चाहिए जो डेटा संभाल सके, क्लाउड पर काम कर सके और साइबर सिक्योरिटी का ज्ञान रखता हो. IT ब्रांच के स्टूडेंट्स यही सब सीखते हैं. कंपनियों को ऐसे लोगों की भारी जरूरत है जो सिर्फ कोडिंग नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी को बिजनेस में लागू करना भी जानते हों.

इस बार NIT कुरुक्षेत्र ने साफ कर दिया कि इंजीनियरिंग की दुनिया में अब सिर्फ कंप्यूटर साइंस ही नहीं, बल्कि IT भी असली गेम चेंजर है. अगर आप सिस्टम, नेटवर्क, डेटा और टेक्नोलॉजी के बिजनेस अप्लिकेशन में दिलचस्पी रखते हैं तो IT आपके लिए बेस्ट है.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस को पीछे छोड़ गया ये ब्रांच, BTech स्टूडेंट्स को 71 लाख का पैकेज

Previous article विस चुनाव को लेकर प्रशासन ने बंगाल सीमा को किया सील
Next article अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से कुष्ठ खोजी दल टीम रवाना
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel