[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स

0
पटना में करें BCA की पढ़ाई, देखें टॉप कॉलेज, फीस और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल्स
BCA Top College in Patna (सांकेतिक फोटो Freepik)

BCA Top College in Patna: आज के समय में कंप्यूटर और आईटी सेक्टर में बढ़ते अवसरों के कारण BCA (Bachelor of Computer Science) कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. पटना में BCA कोर्स के लिए कई कॉलेज हैं, जहां अच्छी पढ़ाई और बेहतर करियर चुनने की सुविधा मिलती है. इन कॉलेजों में अच्छा प्लेसमेंट, फीस, कॉर्सेस और अन्य कई सुविधाएं मिलती है जो करियर को और बेहतर बनाने में मदद करती है. आइए जानते हैं कि पटना के टॉप बीसीए कॉलेज कौन-कौन से हैं, साथ ही इनके फीस स्ट्रक्चर और इस कोर्स के बाद करियर के अवसर पर भी नजर डालते हैं.

पटना के टॉप 5 बीसीए कॉलेज (BCA Top College in Patna)

  • IIBM Patna (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिसनेस मैनेजमेंट), पटना
  • सिमेज ग्रुप ऑफ कॉलेज, पटना
  • अनुराग नारायण कॉलेज (AN कॉलेज ), पटना
  • मगध महिला कॉलेज, पटना
  • पटना साइंस कॉलेज, पटना

IIBM Patna (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बिसनेस मैनेजमेंट)

यह पटना के टॉप प्राइवेट इंस्टीट्यूट में से एक है. यह कॉलेज बीसीए, बीबीए और एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए पॉपुलर है. यहां स्टूडेंट्स को मैनेजमेंट और कंप्यूटर रिलेटेड कोर्स कराई जाती है, ताकि वे अच्छी नौकरी या बिसनेस के लिए तैयार हो सकें. कम फीस और आसान एडमिशन प्रोसेस के कारण यह कॉलेज कई स्टूडेंट्स की पहली पसंद बन चुकी है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स को बीसीए कोर्स के लिए एडमिशन लेना है, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट ibm.com चेक कर सकते हैं.

CIMAGE ग्रुप ऑफ कॉलेज , पटना

CIMAGE कॉलेज पटना के मशहूर बीसीए कॉलेज में से एक है. यहां कंप्यूटर शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. प्रैक्टिकल पढ़ाई, मॉडर्न लैब और प्लेसमेंट जैसी सुविधाएं इसकी बड़ी खासियत मानी जाती है. आईटी और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए अच्छा इंस्टीट्यूट माना जाता है. जिन छात्रों को बीसीए कोर्स के लिए एडमिशन लेना है, वे इस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट cimage.in चेक कर सकते हैं .

अनुराग नारायण कॉलेज, पटना

AN कॉलेज पटना का एक बहुत पुराना और भरोसेमंद कॉलेज है. यहां बीसीए कोर्स उपलब्ध है और अन्य प्राइवेट इंस्टीट्यूट की तुलना में यहां फीस कम है. सरकारी कॉलेज होने के कारण भारी संख्या में स्टूडेंट्स यहां एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. जो छात्र बीसीए कोर्स करने की इच्छा रखते हैं वो कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट ancpatna.ac.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

AN College Patna BCA Course Details Check Here

मगध महिला कॉलेज, पटना

यह कॉलेज छात्राओं के लिए बेस्ट माना गया है. पटना यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस कॉलेज की फीस बहुत कम है. यहां बीसीए कोर्स की पढ़ाई अच्छी होती है. यह कॉलेज कम फीस और अच्छी पढ़ाई के लिए जाना जाता है, जिन छात्राओं को यहां एडमिशन लेना है, वे कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट magadhmahilacollege.org चेक कर सकती हैं.

पटना साइंस कॉलेज, पटना

पटना साइंस कॉलेज कंप्यूटर एजुकेशन के लिए अच्छा कॉलेज जाना जाता है. यहां बीसीए कोर्स के लिए काफी अच्छे फैकल्टी उपलब्ध हैं. यहां एडमिशन लेने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट patnasciencecollege.ac.in पर जाकर फीस, एडमिशन प्रोसेस और प्लेसमेंट चेक कर सकते हैं.

-(स्मिता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: रांची के टॉप BCA कॉलेज, कैंपस प्लेसमेंट के लिए मशहूर

Previous article Dhurandhar Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर’ ने 11 दिनों में सैयारा-कुली को किया ढेर, बनी 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, अब नजर ‘छावा’ पर
Next article दुनिया के वो देश जहां रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, इस नंबर पर है भारत
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel