[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 9467 सीटों पर होगा दाखिला

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 9467 सीटों पर होगा दाखिला

0
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजी एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 9467 सीटों पर होगा दाखिला
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी कैंपस की फोटो

AU PGAT 2026 Application: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मई 2026 तय की गई है. इसी दिन तक परीक्षा फीस भी जमा करनी होगी. परीक्षा की तारीख यूनिवर्सिटी द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार घोषित की जाएगी.

AU PGAT 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं.
  • PGAT 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.

AU PGAT 2026 Allahabad University Application Form

एप्लीकेशन फीस

PGAT I कोर्स के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC और ST वर्ग के लिए यह फीस 500 रुपये रखी गई है. PGAT II कोर्स के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 1600 रुपये और SC, ST के लिए 800 रुपये फीस निर्धारित है. फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है.

कहां होंगे एग्जाम सेंटर?

परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में किया जाएगा. यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली में सेंटर बनाए जाएंगे. इसके अलावा कुछ शहरों जैसे भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन परीक्षा होगी.

9567 सीटों पर एडमिशन

PGAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होना जरूरी है. अलग-अलग कोर्स के लिए अलग योग्यता तय की गई है, जैसे LLM के लिए लॉ डिग्री और MEd के लिए BEd जरूरी है. कुल 9467 सीटों में से 4203 सीटें यूनिवर्सिटी कैंपस में और 5264 सीटें कॉन्स्टिट्यूएंट कॉलेज में उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कोडिंग ही नहीं, AI और डिजाइन में भी नंबर 1 है IIIT दिल्ली, जानें एडमिशन प्रोसेस

Previous article दीपिंदर गोयल ने लॉन्च किया Temple वेयरेबल, जानें क्या है ये डिवाइस और किन्हें मिलेगा शुरुआती एक्सेस
Next article विक्रमशिला सेतु टूटने से बढ़ी परेशानी, अब सरायगढ़ से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें अपडेट
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel