[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला! DU की तरह अब शुरू होगा 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम 

AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला! DU की तरह अब शुरू होगा 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम 

0
AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला! DU की तरह अब शुरू होगा 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम 
AU UG Admission 2025 4 year Graduation

AU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय की तरह अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) में ग्रेजुएशन का कोर्स 4 सालों का होगा. AU ने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अकैडमिक सेशन 2025-26 के लिए 4 सालों का अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने का निर्णय लिया है. ये बदलाव नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत किया गया है. एयू की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. 

AU UG Four Year Graduation: 8 सेमेस्टर में पूरी होगी डिग्री

एयू के इस बदलाव के तहत यूजी कोर्सेज में अब सेमेस्टर सिस्टम को पूरी तरह लागू किया जाएगा. वहीं 4 वर्षीय ग्रेजुएशन कार्यक्रम लागू करने के बाद कुल 8 सेमेस्टर में डिग्री पूरी होगी. सातवें या आठवें सेमेस्टर में स्टूडेंट्स के पास दो मेजर सबजेक्ट्स में किसी एक में ऑनर्स करने का विकल्प होगा. वहीं एमयू में ग्रेजुएशन कोर्सेज के तहत शोध को बढ़ावा देते हुए कुछ मेधावी छात्रों को ऑनर्स विद रिसर्च करने का मौका दिया जाएगा. 

AU UG Admission 2025: एक साल का कोर्स पूरा करने पर मिलेगा सर्टिफिकेट

विश्वविद्यालय ये निर्णय NEP को देखते हुए ले रहा है. ऐसे में छात्रों को पूरी तरह से स्वतंत्रता प्रदान की जाएगी कि वे एक वर्ष या दो वर्ष या पूरे चार वर्ष का कोर्स करना चाहते हैं. ऐसे कैंडिडेट्स जो एक वर्ष का कोर्स करें उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा, दो वर्ष का कोर्स करने वालों के लिए डिप्लोमा और तीन वर्ष के बाद अंडग्रेजुएट डिग्री और चार वर्षों की पढ़ाई के बाद ऑनर्स डिग्री प्राप्त कर सकते हैं. वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने नई शिक्षा नीति के तहत 150 से अधिक दो-क्रेडिट स्किल और ऑप्शनल कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है.

  • एक वर्ष – सर्टिफिकेट 
  • दो वर्ष-  डिप्लोमा
  • तीन वर्ष-  अंडग्रेजुएट डिग्री
  • चार वर्ष- ऑनर्स डिग्री

प्रत्येक सेमेस्टर में क्रेडिट के अनुसार स्कोर दिया जाएगा जो छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा. 

AU UG Admission CUET UG SCore: सीयूईटी के आधार पर मिलता है दाखिला

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला CUET UG Score के आधार पर दाखिला मिलता है. यदि आप एयू में एडमिशन पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सीयूईटी परीक्षा पास करनी होगी. AU के बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीजीएमसी आदि कई कोर्सेज में सीयूईटी यूजी के आधार पर दाखिला मिलता है. 

यह भी पढ़ें- Indian Army Agniveer Result 2025: अग्निवीर का रिजल्ट जल्द ही joinindianarmy.nic.in पर, ऐसे करें डाउनलोड 


यह भी पढ़ें- IIT Success Story: बंगाल की बेटी को Microsoft में तगड़ा पैकेज, GATE में AIR 312, ट्रेन में खड़े-खड़े करती थीं पढ़ाई

Previous article आंवला की बागवानी करने पर किसानों को मिलेगा 50 फीसदी तक अनुदान
Next article Hariyali Teej 2025 Beauty Tips: हरियाली तीज पर सिर्फ मेहंदी नहीं, चेहरे पर भी लाएं कमाल की चमक, बस इन टिप्स से
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel