[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions AIIMS INI SS एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

AIIMS INI SS एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

0
AIIMS INI SS एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
AIIMS INI SS Counselling शेड्यूल चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

AIIMS INI SS Counselling January 2026: एम्स में सुपर स्पेशलिटी कोर्स में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है. AIIMS INI SS जनवरी 2026 सेशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने INI SS परीक्षा क्वालिफाई की है, वे अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं. यह काउंसलिंग DM और MCh जैसे सुपर स्पेशलिटी कोर्स में दाखिले के लिए होती है. काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध है.

AIIMS INI SS Counselling: दो राउंड में होगी काउंसलिंग

AIIMS INI SS काउंसलिंग कुल दो राउंड में कराई जाएगी. पहले राउंड में उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा संस्थानों के विकल्प भरने होंगे. सीट अलॉटमेंट मेरिट के आधार पर की जाएगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले राउंड में विकल्प भरने की आखिरी तारीख के बाद उम्मीदवार अपने चॉइस में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे.

राउंडक्या करना हैकब करना है
पहला राउंडकॉलेज के विकल्प भरने हैं (जिस विषय के लिए आवेदन किया है)20 से 26 दिसंबर 2025 तक, शाम 5 बजे तक
पहला राउंडकिस कॉलेज में सीट मिली है, इसकी जानकारी29 दिसंबर 2025
पहला राउंडमिले हुए कॉलेज को ऑनलाइन स्वीकार करना30 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से 6 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक
पहला राउंडकॉलेज में रिपोर्ट करना, डॉक्यूमेंट्स देना और सिक्योरिटी फीस जमा करना30 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से 6 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक
दूसरा राउंडदूसरे राउंड की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट20 जनवरी 2026
दूसरा राउंडमिले हुए कॉलेज को ऑनलाइन स्वीकार करना21 से 28 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
दूसरा राउंडकॉलेज में रिपोर्ट करना, डॉक्यूमेंट्स देना और सिक्योरिटी फीस जमा करना21 से 28 जनवरी 2026, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक

AIIMS INI SS काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और स्पेशलिटी चुनते समय पूरी सावधानी रखना जरूरी है. दूसरा राउंड उन उम्मीदवारों के लिए अहम होगा जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली या जो अपग्रेड चाहते हैं.

AIIMS INI SS काउंसलिंग शेड्यूल कैसे चेक करें

  • काउंसलिंग शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर INI SS January 2026 Counselling लिंक पर क्लिक करें.
  • काउंसलिंग शेड्यूल का नोटिफिकेशन ओपन करें.
  • शेड्यूल को ध्यान से पढ़ें और PDF डाउनलोड कर लें.
  • भविष्य के लिए तारीखों को नोट कर लें.

AIIMS INI SS Counselling Schedule Check Here

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

AIIMS की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक दूसरे राउंड का ऑनलाइन इंस्टीट्यूट अलॉटमेंट रिजल्ट 20 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा. सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को तय समय के अंदर ऑनलाइन एक्सेप्टेंस करनी होगी. इसके साथ ही संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना, जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करना और सिक्योरिटी डिपॉजिट भी देना होगा. तय समय सीमा में यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट कैंसिल भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: नीट सुपर स्पेशिलिटी का एडमिट कार्ड जारी, natboard.edu.in पर करें डाउनलोड

Previous article ICC इसके लिए पैसे क्यों नहीं देती? DRS विवाद पर मिचेल स्टार्क ने उठाए सवाल
Next article New Rail Line Bihar: लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2376 करोड़ की लागत से होगा तैयार
Avatar Of Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel