[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Admission Alert 2026 : एमबीए प्रोग्राम समेत कई अन्य कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन

Admission Alert 2026 : एमबीए प्रोग्राम समेत कई अन्य कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन

0
Admission Alert 2026 : एमबीए प्रोग्राम समेत कई अन्य कोर्सेज में ले सकते हैं एडमिशन
Admission Alert 2026

Admission Alert 2026 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने एमबीए में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया है, वहीं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मौका दे रहा है हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में एग्जीक्यूटिव पीजी डिप्लोमा करने का. दसवीं पास छात्र भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे से डिजिटल म्यूजिक प्रोडक्शन में बेसिक कोर्स कर अपने हुनर को बढ़ा सकते हैं.

हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में करें एग्जीक्यूटिव पीजीडी

संस्थान : स्कूल ऑफ हेल्थ सिस्टम स्टडीज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, मुंबई.
कोर्स : एग्जीक्यूटिव पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन.
योग्यता : किसी भी विषय में बैचलर डिग्री के साथ किसी हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
प्रवेश : योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 30 जून, 2026.
विवरण देखें : https://admissions.tiss.ac.in/view/10/admissions/stp-admissions/executive-p-g-diploma-in-hospital-administration-e/

कलकत्ता विश्वविद्यालय के एमबीए प्रोग्राम में लें प्रवेश

संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, कलकत्ता विश्वविद्यालय.
कोर्स : दो वर्षीय फुल टाइम एमबीए प्रोग्राम (2026-28) ड्यूल स्पेशलाइजेशन के साथ.
योग्यता : साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी/मेडिकल साइंस/प्रोफेशनल कोर्सेज/ या समकक्ष योग्यता.
प्रवेश : कैट/मैट/एक्समैट/जेइइमैट या यूजीसी से मान्यताप्राप्त नेशनल लेवल के किसी एंट्रेंस टेस्ट का 50 स्कोर, पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर.
कैसे करें आवेदन : यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट ले लें और नोटिफिकेशन में दिये गये पते पर भेजें.
अंतिम तिथि : 17 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/caluniv/admission/MBA-MBA-HRD-2026-28.pdf

डिजिटल म्यूजिक प्रोडक्शन में करें बेसिक कोर्स

संस्थान : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे.
कोर्स : बेसिक कोर्स इन डिजिटल म्यूजिक प्रोडक्शन फॉर बिगनर्स. इस कोर्स का संचालन एफटीआई पुणे के सेंटर फॉर ओपन लर्निंग के तहत 20 से 24 जुलाई तक विजय तेंदुलकर राइटर्स एकेडमी, पुणे में संचालित किया जायेगा. कोर्स का माध्यम हिंदी एवं इंग्लिश है.
योग्यता : दसवीं पास होना आवश्यक है और आयु 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 10 जुलाई, 2026 शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
विवरण देखें : https://ftii.ac.in/courses/basic-course-in-digital-music-production-for-beginners-in-pune-20-24-july-2026

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel