[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions Admission Alert 2024 : फिल्म डायरेक्शन में बेसिक कोर्स समेत कई शॉर्ट टर्म कोर्सेज में प्रवेश का मौका

Admission Alert 2024 : फिल्म डायरेक्शन में बेसिक कोर्स समेत कई शॉर्ट टर्म कोर्सेज में प्रवेश का मौका

0
Admission Alert 2024 : फिल्म डायरेक्शन में बेसिक कोर्स समेत कई शॉर्ट टर्म कोर्सेज में प्रवेश का मौका
Admission Alert 2025

Admission Alert 2024 : पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ये शॉर्ट टर्म कोर्स हैं, जिनके माध्यम से आप अपने लिए आगे का एक आधार तैयार सकते हैं.

बेसिक कोर्स इन फिल्म डायरेक्शन

एफटीआईआई की ओर से संचालित यह एक शॉर्ट टर्म कोर्स है. इस कोर्स का संचालन 16 से 20 दिसंबर, 2024 तक लखनऊ में किया जायेगा और इसकी टोटल फीस 9,000 रुपये है. कुल सीटों की संख्या 24 है और माध्यम अंग्रेजी एवं हिंदी है.कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी और बीच में 1 से 2 बजे तक लंच ब्रेक होगा. यह कोर्स एफटीआईआई अपने सेंटर फॉर ओपन लर्निंग के तहत सुभाष चंद्र बोस फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर संचालित करेगा. यह इंस्टीट्यूट प्रबंधनगर (मुबारकपुर), आईआईएम रोड, लखनऊ में स्थित है.
योग्यता : बारहवीं पास अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 2 दिसंबर, 2024 शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://ftii.ac.in/p/vtwa/basic-course-in-film-direction-16-to-20-december-2024

बेसिक कोर्स इन स्टॉप-मोशन एनिमेशन

बेसिक कोर्स इन स्टॉप-मोशन एनिमेशन एफटीआईआई के सेंटर फॉर ओपन लर्निंग के तहत संचालित एक वीकेंड शॉर्ट टर्म ऑनलाइन प्रोग्राम है. कोर्स का संचालन 7 से 15 दिसंबर,2024 तक किया जायेगा. कोर्स में कुल 20 सीटें हैं और माध्यम इंग्लिश एवं हिंदी है. कक्षाओं का संचालन गूगल क्लासरूम में किया जायेगा.
योग्यता : मान्यताप्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी की आयु 1 दिसंबर, 2024 को 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
प्रवेश : पहले आएं पहले पाएं आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 28 नवंबर, 2024, शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://ftii.ac.in/p/ftii-online-1/basic-course-in-stop-motion-animation-07-15-december-2024

इसे भी पढ़ें : National Milk Day 2024 : जानें भारत में आज के दिन क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

बेसिक कोर्स इन मोशन ग्राफिक

बेसिक कोर्स इन मोशन ग्राफिक एक ऑनलाइन शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसका संचालन 16 से 20 दिसंबर, 2024 तक किया जायेगा. कुल सीटें 30 और माध्य अंग्रेजी एवं हिंदी है. एफटीआईआई के सेंटर फॉर ओपन लर्निंग के तहत यह कोर्स गूगल क्लासरूम एवं गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर संचालित किया जायेगा.
योग्यता : बारहवीं पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.
प्रवेश : फर्स्ट कम, कर्स्ट सर्व्ड बेसिस पर प्रवेश दिया जायेगा.
कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में कैसे करें आवेदन कॉलम के साथ दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 2 दिसंबर, 2024, शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://ftii.ac.in/p/ftii-online-1/basic-course-motion-graphics-from-16-to-20-december-2024-online

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें 18 से 24 नवंबर का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel