[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career UPSC CSE Prelims 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को, जानें अंतिम दौर कि तैयारी में सफल होने के टिप्स

UPSC CSE Prelims 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को, जानें अंतिम दौर कि तैयारी में सफल होने के टिप्स

0
UPSC CSE Prelims 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को, जानें अंतिम दौर कि तैयारी में सफल होने के टिप्स
upsc prelims 2024 tips

UPSC CSE Prelims 2024: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा न केवल ज्ञान की परीक्षा है, बल्कि यह आपके धैर्य, समर्पण और योजना की भी परीक्षा है. यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार 16 जून को होने वाला है , जिसमे दो पेपर होते हैं.प्रीलिम्स पेपर- I सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा प्रीलिम्स पेपर- II दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा.अंतिम दिन की तैयारी में कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखना आवश्यक है जिससे आप बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें.

यहां हमें राऊ आईएएस के सीईओ अभिषेक गुप्ता कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए जा रहे हैं जो आपको अंतिम दिन में सहायता करेंगे.

आवश्यक सामग्री तैयार रखें


ब्लैक बॉल पेन: परीक्षा के दौरान उत्तर पत्रक पर उत्तर लिखने के लिए केवल ब्लैक बॉल पेन का ही प्रयोग करें.अन्य किसी पेन का उपयोग न करें, क्योंकि इससे आपकी उत्तर पुस्तिका अस्वीकृत हो सकती है.कुछ अतिरिक्त 0.7 काले बॉल पेन अपने साथ अवश्य रखें.

SSC GD Results 2024 से पहले वैकेंसी में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अपडेट

Bank Of Baroda Recruitment 2024: 627 पदों के लिए नियुक्ति जारी की है, यहां से करें आवेदन

SBI SCO Recruitment 2024: स्टेट बैंक में निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया


एडमिट कार्ड और पहचान पत्र: परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए अपना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र अवश्य लाएं, जिसकी संख्या ई-प्रवेश पत्र पर उल्लिखित है.

सादे घड़ी का उपयोग: समय का ध्यान रखने के लिए आप सादी घड़ी पहन सकते हैं, लेकिन डिजिटल या स्मार्ट घड़ी का उपयोग न करें, क्योंकि यह परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित है.

अपने दस्तावेज़ और सामग्री की जांच करें


परीक्षा से एक दिन पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज़ और सामग्री जैसे एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन, आदि एकत्रित कर लें.इससे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचा जा सकता है.

ड्रेस कोड: आरामदायक कपड़े पहनें.परीक्षा के दौरान ऐसा कोई भी चीज़ें पहनने से बचें जिससे असुविधा या संदेह पैदा हो.

परीक्षा केंद्र का पूर्वावलोकन


अपने परीक्षा केंद्र का स्थान और वहां तक पहुंचने का मार्ग पहले ही पता कर लें.इससे आप परीक्षा के दिन समय पर और बिना किसी तनाव के वहां पहुंच सकेंगे.

रात की अच्छी नींद


परीक्षा से पहले की रात पूरी नींद लें.पर्याप्त नींद आपके दिमाग को तरोताजा और सजग बनाए रखेगी, जिससे आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

हल्का और पौष्टिक भोजन


परीक्षा से पहले हल्का और पौष्टिक भोजन करें.अधिक तैलीय या भारी भोजन से बचें, क्योंकि इससे परीक्षा के दौरान नींद या अस्वस्थता हो सकती है.

परीक्षा के दिन


मानसिक शांति: साथी उम्मीदवारों के साथ संभावित प्रश्नों या शंकाओं पर चर्चा करने से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक तनाव हो सकता है.


आत्मविश्वास बनाए रखें: परीक्षा के बारे में अधिक न सोचें और खुद पर विश्वास रखें, यह आपके मन को शांत करेगा और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा.


शांत रहें: यदि आपके सामने कोई कठिन प्रश्न आता है, तो घबराएँ नहीं.अगले प्रश्न पर जाएँ और यदि समय हो तो उस पर वापस लौटें.

परीक्षा के दौरान


निर्देशों को ध्यान से पढ़ें:
प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट पर दिए गए निर्देशों पर पूरा ध्यान दें.आपके विवरण भरने में कोई भी गलती जटिलताओं का कारण बन सकती है.


समय प्रबंधन: परीक्षा के दौरान अपना समय बुद्धिमानी से आवंटित करें.उन विषयों से शुरुआत करें जिनके बारे में आप सबसे अधिक आश्वस्त हैं.इससे आप परीक्षा के दौरान समय का सही उपयोग कर सकेंगे.
गति से अधिक सटीकता को दें प्राथमिकता: अपने समय का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है,किन्तु नकारात्मक अंकन से बचने के लिए सटीकता को प्राथमिकता दें.

दोहरी जांच: OMR शीट भरने से पहले प्रश्न संख्या और जिस विकल्प को आप मार्क करना चाहते हैं, उसे दोबारा जाँच लें.हर साल छात्र गलत विकल्प अथवा गलत प्रश्न संख्या को मार्क करने के अपने अनुभव के बारे में बताते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मूल्यवान अंकों की हानि हो जाती है.

पहले प्रयास में उत्तर दें: अगर आपको किसी प्रश्न के बारे में आश्वस्त हैं, तो अपने पहले प्रयास के दौरान उसे दोबारा जाँच लें और छोटी-छोटी गलतियों से बचने के लिए उसे ध्यान से पढ़ें.अपने पहले राउंड के पश्चात ही OMR शीट पर प्रश्नों को मार्क करें; अंत तक प्रतीक्षा न करें.

गिनने से बचें: मॉक टेस्ट के आधार पर, आपने जितने प्रश्नों को हल करने की योजना बनाई है, उस पर अड़े न रहें.इसका उपयोग संदर्भ के रूप में ही करें, लेकिन आपके द्वारा हल किए जाने वाले प्रश्नों की वास्तविक संख्या प्रत्यक्ष रूप से पेपर के कठिनाई स्तर पर निर्भर होनी चाहिए.

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें


परीक्षा से पहले और परीक्षा के दिन अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.यदि आप बीमार महसूस करते हैं, तो उचित दवा लें और डॉक्टर की सलाह मानें.

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाने के लिए अंतिम दिन की तैयारी और सही रणनीति महत्वपूर्ण है.ये टिप्स न केवल आपकी तैयारी को सही दिशा देंगे, बल्कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे.सफलता के लिए शुभकामनाएँ.

Previous article विश्व रक्तदान दिवस : रक्तदान के लिए जागरूकता
Next article उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel