[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career UP Police Constable 2024 Exam: यूपी पुलिस कॉन्सटेबस परीक्षा के लिए एक्जाम गाइडलाइन्स जारी

UP Police Constable 2024 Exam: यूपी पुलिस कॉन्सटेबस परीक्षा के लिए एक्जाम गाइडलाइन्स जारी

0
UP Police Constable 2024 Exam: यूपी पुलिस कॉन्सटेबस परीक्षा के लिए एक्जाम गाइडलाइन्स जारी
UP Police Constable 2024 Exam Guidelines जारी

UP Police Constable 2024 Exam Guidelines: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा तिथि संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परीक्षा दिवस संबंधी दिशा-निर्देश देख सकते हैं.

UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

UP Police Constable Exam 2024: एक्जाम सिटी स्लीप जारी होने के बाद अब जारी होने जा रहा है एडमिट कार्ड

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा का आयोजन कब होगा ?

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी: पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक.

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा के लिए एक्जाम गाइडलाइन्स क्या हैं ?

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन पत्र में आधार संख्या का उल्लेख नहीं किया है, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें, ताकि निर्धारित समय के भीतर उनका सत्यापन किया जा सके.

सभी उपस्थित अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र, प्रवेश पत्र/पहचान पत्र (ई-आधार, डी.एल., पासपोर्ट), काला/नीला बॉल प्वाइंट पेन साथ लाना होगा.

बोर्ड ने अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए तकनीकी व्यवस्था की है. ऐसे व्यक्तियों एवं अभ्यर्थियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर ये वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है- पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल/इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, चाबियां, कैमरा, किसी भी प्रकार की घड़ी, आभूषण, स्मार्ट घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड, वॉलेट/पर्स, धूप का चश्मा, हैंडबैग.

https://www.youtube.com/watch?v=2OpvsydV8n8
Previous article झारखंड के पड़ोसी राज्य में सीएम का ऐलान- आदिवासी जिलों के विकास के लिए लागू करेंगे पेसा अधिनियम
Next article कालाजॉर के बाद अब मलेरिया उन्मूलन की ओर बढ़ा बिहार, पांच वर्षों की तुलना में मिले कम मरीज
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel