[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar RRB Group D Exam 2021: जारी हुई रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, इस डायरेक्ट लिंक से करें फॉर्म में सुधार

RRB Group D Exam 2021: जारी हुई रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, इस डायरेक्ट लिंक से करें फॉर्म में सुधार

0
RRB Group D Exam 2021: जारी हुई रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तारीख, इस डायरेक्ट लिंक से करें फॉर्म में सुधार

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी. वो उम्मीदवार, जिनके एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म किसी गलती की वजह से कैंसल कर दिये गए थे, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अब ऐसे अभ्‍यर्थियों को अपने फॉर्म में सुधार करने का एक और मौका दे रहा है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने.आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया है

RRB Group D 2021 Exam: कैसे करें आवेदन फॉर्म में संशोधन

स्टेप 1- rrbcdg.gov.in पर जाएं

स्टेप 2- संशोधन लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें

स्टेप 4- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज अपलोड करें

स्टेप 5- आवेदन पत्र जमा करें

RRB Group D 2021 Exam: किन लोगों के लिए है मोडिफिकेशन लिंक

करेक्शन का लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा. करेक्शन की लिंक केवल उन्हीं आवेदकों के लिए है, जिनके आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से रिजेक्ट हुए हैं.

RRB Group D 2021 Exam: एक्जाम पैटर्न

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. इन सवालों को हल करने के लिए उम्मीदवारों का 90 मिनट का समय दिया जाएगा. प्रत्येक सही जवाब के लिए एक अंक मिलेंगे और गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी. यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी.

RRB Group D 2021 Exam: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों की तरफ से एडमिट कार्ड का इंतजार काफी समय से हो रहा है. ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB Group D 2021 Exam: कितने चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है.

आरआरबी की परीक्षा 31 मई को बोर्ड द्वारा सूचना जारी कर स्थगित की जा चुकी है. ऐसा कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से हुआ था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel