[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career Railway recruitment : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे दे रहा अप्रेंटिस के 3317 पदों पर मौका

Railway recruitment : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे दे रहा अप्रेंटिस के 3317 पदों पर मौका

0
Railway recruitment : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे दे रहा अप्रेंटिस के 3317 पदों पर मौका
Indian Railways

Railway recruitment : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे, जबलपुर ने विभिन्न यूनिट एवं ट्रेड्स में अप्रेंटिस के 3317 पदों पर युवाओं से आवेदन आमंत्रित किये हैं. निर्धारित पात्रता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद 3317

अप्रेंटिस
जेबीपी डिवीजन 1262
बीपीएल डिवीजन 824
कोटा डिवीजन 832
सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल डिवीजन 175
डब्ल्यूआरएस कोटा डिवीजन 196
एचक्यू जेबीपी डिवीजन 28

आवेदन के लिए योग्यता

मान्यताप्राप्त बोर्ड एवं संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास करने के साथ पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं. प्रत्येक पद के अनुसार तय योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.

Also read https://www.prabhatkhabar.com/life-and-style/latest-hariyali-teej-mehndi-design-2024

आयु सीमा

अप्रेंटिस के इन पदों के लिए आवेदन करनेवाले उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तैयार की गयी मेरिट सूची के आधार पर किया जायेगा. पात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा एवं आईटीआई/ ट्रेड में प्राप्त औसत अंकों के आधार पर तैयार की जायेगी, जिसमें मेडिकल प्रयोगशाला तकनीशियन (पैथोलॉजी) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं. अधिक जानकारी अधिसूचना से प्राप्त करें.

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 141 रुपये अदा करने होंगे. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों को मात्र 41 रुपये शुल्क देना होगा.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 4 सितंबर, 2024.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://wcr.indianrailways.gov.in/uploads/files/1722857192604-Act%20App%202024_25%20Notification%20Eng.pdf

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel