[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career Heading: Petrochemical VS Petroleum Engineering: पेट्रोकेमिकल या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, दोनों में क्या है अंतर? कौन सा है बेहतर जानिए

Heading: Petrochemical VS Petroleum Engineering: पेट्रोकेमिकल या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, दोनों में क्या है अंतर? कौन सा है बेहतर जानिए

0
Heading: Petrochemical VS Petroleum Engineering: पेट्रोकेमिकल या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, दोनों में क्या है अंतर? कौन सा है बेहतर जानिए
Petrochemical VS Petroleum Engineering

Petrochemical VS Petroleum Engineering: जेईई मेन और जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी होने के साथ ही बीटेक कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया में तेजी आई है. ऐसे छात्र जो इस साल बीटेक कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वे कॉलेज और सही ब्रांच की तलाश में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में आज बीटेक को दो खास ब्रांच पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के बारे में जानेंगे. आइए, जानते हैं बीटेक का ये ब्रांच एक दूसरे से कितना अलग है और दोनों का करियर स्कोप क्या है. 

छात्र अपनी रूचि, कटऑफ और करियर स्कोप जैसी कई बातों के आधार पर ब्रांच का चुनाव करते हैं. ऐसे में आज बीटेक को दो खास ब्रांच पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग और पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के बारे में जानेंगे. दोनों ही ब्रांच इंजीनियरिंग के हैं और दोनों एक दूसरे से अलग हैं. हालांकि, इन दोनों ही ब्रांच में थोड़ी समानता भी है. 

Petrochemical Engineering: पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग क्या है? 

पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, रासायनिक इंजीनियरिंग का ही हिस्सा है. इस ब्रांच में पेट्रोलियम, तेल डिकंपोजिशन, विकास और उनके रोजमर्रा के उपयोग संबंधित जानकारी दी जाती है. इस ब्रांच में प्ल्यूड मेकेनिक्स, पेट्रोलियम रिफाइनिंग, हीट ट्रांसफर, मास ट्रांसफर और रिएक्शन जैसे टॉपिक्स रहते हैं. यह ब्रांच तो इंजीनियरिंग का है लेकिन इसके टॉपिक्स केमिस्ट्री विषय को छूते हैं. पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच चुनने वाले कैंडिडेट्स की केमिस्ट्री और फिजिक्स दोनों पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए. 

Petrochemical Engineering Career Options: करियर ऑप्शन 

रिफाइनरी इंजीनियर

ड्रिलिंग इंजीनियर 

प्रोडक्शन इंजीनियर 

टेक्निकल सर्विस इंजीनियर 

केमिकल प्रोसेस इंजीनियर 

Petroleum Engineering: पेट्रोलियम इंजीनियरिंग क्या है?

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग भी आज के समय में उभरता हुआ ब्रांच है, जिसमें देश से लेकर विदेश तक कई करियर ऑप्शन हैं. इस उद्योग में इंजीनियर्स बिना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए तेल भंडार की तलाश करते हैं. इस ब्रांच में फ्ल्यूड मेकेनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम जीयोलॉजी, मैथ्स, थर्मोडाइनमिक्स आदि टॉपिक्स को कवर किया जाता है. 

Petroleum Engineering Career Options: करियर ऑप्शन  

पर्यावरण विशेषज्ञ

ड्रिलिंग इंजीनियर 

प्रोडक्शन इंजीनियर 

पेट्रोलियम जीयोलॉजिस्ट 

जीयोफिजिसिस्ट 

Petrochemical VS Petroleum Engineering Salary: दोनों क्षेत्र में कितनी मिलती है सैलरी

दोनों ही ब्रांच से पढ़ाई करने के बाद आप लगभग एक जैसी कमाई कर सकते हैं. सैलरी ब्रांच से अधिक इस बात पर निर्भर करती है कि नौकरी कैसी कंपनी में की जा रही है, व्यक्ति के पास अनुभव कितने सालों का है और देश/राज्य कौन सा है. सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियर की सैलरी अलग होगी. वहीं छोटी या बड़ी कंपनी के हिसाब से भी सैलरी में अंतर आ सकता है. पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग हो या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग दोनों ही बढ़िया है. छात्र अपनी रुचि, करियर स्कोप और पसंदीदा विषय के अनुसार ब्रांच का चुनाव करें.

यह भी पढ़ें- क्या है IIM का BPGP कोर्स? MBA से है कितना अलग, बॉलीवुड से जुड़े लोग भी ले रहे दाखिला

Previous article ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित
Next article आरडीएस कॉलेज के स्थापना दिवस पर होगा समारोह
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel