[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career Online Learning: इन 5 तकनीक की मदद से आप पढ़ाई को बना सकते हैं आसान, जानें यहां

Online Learning: इन 5 तकनीक की मदद से आप पढ़ाई को बना सकते हैं आसान, जानें यहां

0
Online Learning: इन 5 तकनीक की मदद से आप पढ़ाई को बना सकते हैं आसान, जानें यहां

Online Learning: ऑनलाइन लर्निंग एक ओर जहां छात्रों को घर बैठे पढ़ाई करने की सुविधा देती है, वहीं इस माध्यम से पढ़ाई करनेवाले छात्रों के लिए कई बार तकनीक से तालमेल बिठा पाना मुश्किल हो जाता है. ऑनलाइन लर्निंग के दौरान छात्रों को लेक्चर सुनने, नोट करने व रिसर्च वर्क करने में परेशानी होती है. यदि आप भी इन समस्याओं के चलते ठीक तरह से ई-लर्निंग नहीं कर पाते, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर्स एवं टूल्स जिनकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं.

ऑडियो नोटटेकर

ऑनलाइन लर्निंग के माध्यम से छात्र लेक्चर सुनकर उसका नोट्स लिखते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि नोट्स लिखने की जल्दबाजी में लेक्चर के दौरान बतायी गयी जरूरी बातें छूट जाती हैं, क्योंकि सुनने की बजाय छात्र का ध्यान लिखने पर होता है. ऑडियो नोटटेकर छात्राें की इस परेशानी को दूर कर सकता है. छात्र इसकी मदद से लेक्चर को रिकॉर्ड कर सकते हैं. वे चाहें, तो अपने ऑडियो नोट्स के साथ कलर्स, टेक्स्ट और इमेज भी अटैच कर सकते हैं. ऑडियो नोटटेकर रिकॉर्डेड ऑडियो को एनालाइज कर उसे स्पीच बार्स में क्रिएट कर देता है, जिसे नेविगेट करना आसान हो जाता है. ऑडियो नोटटेकर लाइव लेक्चर्स, इंटरव्यू, स्काइप कॉल्स के साथ ऑनलाइन टॉक्स को भी रिकॉर्ड करता है.

लिब्रेऑफिस

यह ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर और ऑफिस साइट है, जिसमें ऐसे कई फीचर्स दिये गये हैं, जो ऑनलाइन स्टडी करनेवाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकते हैं. यहां राइटर, वर्ड प्रोसेसर, कैल्कुलेटर, स्प्रेडशीट एप्लीकेशन, इम्प्रेस, प्रेजेंटेशन, ड्राॅ, ड्राॅइंग एंड फ्लो चार्टिंग एप्लीकेशन, बेस के अलावा, मैथमेटिक्स एडिटिंग के लिए मैथ जैसे फीचर्स दिये गये हैं. इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करके छात्र अपनी प्रोडक्टिविटी को बेहतर कर सकते हैं. लिब्रेऑफिस राइटर में ट्रैक चेंज और फॉर्मिटिंग ब्रश भी शामिल हैं. यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सल और पावर प्वाइंट का एक बेहतर विकल्प है. यहां छात्र प्रोफेशनल्स की तरह अपने डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते हैं. साथ ही माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सल, पावर प्वाइंट और पब्लिशर फॉर्मेट के डॉक्यूमेंट्स ओपन और सेव कर सकते हैं.

माई स्टडी लाइफ

यह ऑल-इन-वन स्टूडेंट ऑर्गनाइजर है, जिसमें आप अपना स्टडी शिड्यूल व क्लास टाइमटेबल सेट कर उसे अपने कैलेंडर से सिंक कर सकते हैं. माई स्टडी लाइफ आपको अपने अधूरे कामों को पूरा करने, क्लास की टाइमिंग व परीक्षा के बारे में रिमाइंडर देता है. यह प्लेटफॉर्म टास्कमैनेजर की सुविधा देता है, जिसमें आप अपने कामों की लिस्ट बना सकते हैं. माई स्टडी लाइफ को आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या टेबलेस जैसी डिवाइस से भी सिंक कर सकते हैं. ऑनलाइन के साथ इस प्लेटफॉर्म का उपयोग ऑफलाइन भी किया जा सकता है.

जोटेरो

यह फ्री टूल्स है, जिसका इस्तेमाल पढ़ाई के दौरान रिसर्च सोर्स को कलेक्ट, ऑर्गनाइज व शेयर करने के लिए किया जा सकता है. हायर स्टडी के दौरान आर्टिकल्स का संकलन करना, वीडियो ट्यूटोरियल और ऑनलाइन लाइब्रेरी को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन इस टूल की मदद से छात्र ऑनलाइन स्टडी से संबंधित कई तरह की समस्याओं का समाधान ढूंढ़ सकते हैं. इस टूल की मदद से आप वेब से पीडीएफ, इमेज, ऑडियो-वीडियो फाइल्स, स्नैपशॉट्स को आसानी से अटैच कर सकते हैं. साथ ही, अपनी बनायी लाइब्रेरी में सेव चीजों को बड़ी आसानी से सर्च कर सकते हैं. अगर आपको कभी फुटनोट्स, एंडनोट्स, इन-टेक्स्ट सिटेशंस या फिर बिब्लियोग्राफी क्रिएट करने की जरूरत होती है, तो इस तरह से सभी वर्क यह टूल्स आपके लिये कर देगा, ताकि आप अपनी राइटिंग पर ज्यादा फोकस कर सके.

डुओ लिंगो

डुओ लिंगो एक ऐसी वेबसाइट है, जो छात्रों को नयी भाषा सीखने के लिए प्रेरित करती है. यह 18 विभिन्न भाषाओं को सीखने की सुविधा उपलब्ध कराती है. विभिन्न प्रकार की भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करने के इच्छुक छात्र डुओ लिंगो की मदद ले सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel