[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career इग्नू से एमबीए कर बनाएं मैनेजमेंट में भविष्य

इग्नू से एमबीए कर बनाएं मैनेजमेंट में भविष्य

0
इग्नू से एमबीए कर बनाएं मैनेजमेंट में भविष्य

इग्नू का मैनेजमेंट कोर्स छात्रों समेत नौकरीपेशा लोगों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हुअा है. इसलिए हर वर्ष बड़े पैमाने पर अभ्यर्थी इस कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होनेवाले ऑनलाइन एंट्रेंस ओपनमैट के लिए आवेदन करते हैं. एनटीए की ओर से आयोजित होनीवाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए एकबार फिर आवेदन शुरू हो चुके हैं. जानें ओपनमैट के बारे में विस्तार से…

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में शैक्षणिक सत्र 2020 के मैनेजमेंट (एमबीए) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए अायोजित होनेवाली प्रवेश परीक्षा आेपनमैट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. ओपनमैट का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) करेगी. यह प्रवेश परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो जॉब के साथ-साथ एमबीए करना चाहते हैं. मैनेजमेंट कॉलेजों की मोटी फीस न दे सकनेवाले प्रतिभावान छात्रों के लिए भी इग्नू का एमबीए कोर्स बेहद उपयोगी है. आप अगर इग्नू से एमबीए करना चाहते हैं, तो 23 मार्च, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आप कर सकते हैं आवेदन

ओपन मैट प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 प्रतिशत) अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट (चार्टर्ड अकाउंटेंसी / कॉस्ट अकाउंटेंस / कंपनी सेक्रेट्रीशिप सहित) आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है.

कोर्स एवं फीस के बारे में जानें

इग्नू के एमबीए कोर्स का माध्यम अंग्रेजी है और कोर्स की अवधि न्यूनतम दो वर्ष से लेकर अधिकतम पांच वर्ष है. प्रति कोर्स 2000 रुपये फीस है. एमबीए प्रोग्राम में सभी 21 कोर्स शामिल हैं. कोर्स एवं स्पेशलाइजेशन के विषयों की विस्तृत जानकारी इग्नू की वेबसाइट में उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस से प्राप्त कर सकते हैं.

ओपनमैट का पाठ्यक्रम एवं पैटर्न

ओपनमैट प्रवेश परीक्षा में चार टेस्ट (सेक्शन) शामिल हैं, जिसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. अभ्यर्थियों के लिए अच्छी बात ये है कि इस प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है. टेस्ट I में जनरल अवेयरनेस के 30 प्रश्न, टेस्ट II में इंग्लिश लैंग्वेज के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे. टेस्ट III में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न और टेस्ट IV में रीजनिंग के 70 प्रश्न होंगे. ये सभी टेस्ट तीन घंटे के एक सत्र में आयोजित किये जायेंगे. परीक्षा योजना और प्रश्नों के प्रकार से परिचित होने के लिए इग्नू या एनटीए की वेबसाइट में उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस देख सकते हैं.

ओपनमैट एंट्रेंस टेस्ट पेपर का सैंपल ई-प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है. प्रवेश परीक्षा की तैयारी एवं प्रश्नों के पैटर्न को समझने के लिहाज से ये सैंपल टेस्ट पेपर बेहद मददगार होंगे. आप इग्नू या एनटीए की वेबसाइट से ई-प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए की वेबसाइट में मॉक टेस्ट का लिंक भी मौजूद है.

Previous article प्रयास सफल होंगे, नये संबंधों के प्रति सतर्क रहें
Next article Rangbhari (Amalaki) Ekadashi 2020: होली से 4 दिन पहले एकादशी पर एक साथ होगी भगवान शंकर और विष्णु की पूजा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel