[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career लिंक्डइन जल्द लेकर आयेगा स्टोरी फीचर

लिंक्डइन जल्द लेकर आयेगा स्टोरी फीचर

0
लिंक्डइन जल्द लेकर आयेगा स्टोरी फीचर

शायद यह थोड़ा आश्चर्यजनक एवं अचम्भित करने वाली खबर हो, लेकिन लिंक्डइन ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि वे जल्द ही स्टोरी फीचर लांच करने वाले हैं जो कि अपने आप में थोड़ा अलग होगा और जल्द से जल्द यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. सबसे पहले स्टोरी फीचर को स्नेपचैट ने यूजर्स से मुखातिब कराया था, बाद में इंस्टाग्राम और फेसबुक ने भी इस फीचर को अपनाया.

इस फीचर को बढ़ावा मिलने का प्रमुख कारण इसका लाइटवेट होना है और इसकी एक ख़ास बात यह भी है कि यह हमेशा के लिए आपकी प्रोफाइल के साथ नहीं जुड़ा रहता़ यह अपने जीवन के बारे में लोगों को बताने का बहुत ही खूबसूरत एवं मनोरंजक तरीका है. लिंक्डइन के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वे आंतरिक रूप से इस स्टोरी फीचर का परीक्षण कर रहे हैं हालांकि यह कब लांच किया जायेगा, यह तय नहीं किया गया है.

लिंक्डइन ने पहले भी वर्ष 2018 में विश्वविद्यालय स्तर पर स्टोरी फीचर का परीक्षण किया था, जहां अलग-अलग विश्वविद्यालयों के छात्र मनोरंजक तरीके से सूचनाएं साझा कर रहे थे. यूएस में किये गये इस परीक्षण के अनुसार, यह फीचर युवाओं को आकर्षित करने और एक-दूसरे से और अधिक जोड़ने में कामयाब रहा. लिंक्डइन से जुड़े हुए पिट डेविस के अनुसार, हमने यह भी पाया कि एक नयी जेनरेशन तैयार हो रही है जो अपनी बातों को कहने के लिए स्टोरी फीचर के साथ ज्यादा सहज महसूस करती है. वे एक फुल-स्क्रीन फीड से ज्यादा एक स्टोरी के माध्यम से अपने कंटेट को अपडेट करना चाहते हैं. यह इस रूप में बेहतर हैं क्योंकि यह आपके फीड में हमेशा के लिए जुड़ जाने की अपेक्षा कुछ समय के लिए ही आपकी प्रोफाइल पर रहता है.

वर्ष 2018 में, लिंक्डइन ने जब अधिकांश यूजर्स के लिए स्टोरी फीचर लांच करने का मन बनाया था, तब भी उन्हें स्टोरी पैटर्न में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिले थे. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए यही उम्मीद की जा सकती है कि नया पैटर्न भी उसी प्रकार का होगा, जिसमें ऊपर प्रोफाइल इमेज का लोगो होगा, जिसके स्थान पर कैंपस/कंपनी लोगो का भी प्रयोग किया जा सकता है.

इस नये फीचर के लांच से पहले ही सोशल मीडिया पर लिंक्डइन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इंस्टाग्राम को भी स्टोरी फीचर लांच करने से पहले काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और आज इंस्टाग्राम स्टोरी यूजेस के मामले में शीर्ष पर है.

Previous article मुजफ्फरपुर में स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 12 लोगों की मौत
Next article एडाॅप्टिव लर्निंग से बेहतर होगी व्यक्तिगत शिक्षा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel