[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करना है आवेदन और कब होगी परीक्षा

JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करना है आवेदन और कब होगी परीक्षा

0
JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करना है आवेदन और कब होगी परीक्षा

JEE Main 2021 Registration, NTA, Application Form, Examination Date Schedule, jeemain.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है. रजिस्ट्रेशन की प्रकिया 6 मार्च तक चलेगी. जेईई मेन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. एनटीए की ओर से आवेदन देने की आखिरी तारीख 6 मार्च 2021 रखी गई है.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. ऐसे में परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. एनटीए की आधिकारिक नोटिस के मुताबिक मार्च और अप्रैल में सेशन दो के लिए बीई और बीटेक की परीक्षा होगी. यानी मार्च (Session-2) और अप्रैल (Session-3) सिर्फ पेपर-1 (B.E. and B.Tech) के लिए आयोजित किया जाएगा. और जो कैंडिडेट्स पेपर 2A और 2B के लिए शामिल होना चाहते हैं वे मई मेंसेशन-4 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर क्लीक करें.

  • मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस डालकर अपना रजिस्ट्रेशन करें.

  • जेईई मेन के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को पूरा भरें.

  • इसके बाद अपना फोटोग्राफ और सिग्नेचर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें.

  • जेईई एप्लिकेशन की फीस ऑनलाईन जमा करें.

  • सबमित पर क्लिक करें

  • इसके बाद जो कंफर्मेशन पेज आएगा उसे डाउनलोड कर लें.

जेईई परीक्षा 2021 के चारों सत्र की परीक्षा तिथियां : जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मार्च को आयोजित की जाएगी. जबकि, अप्रैल सत्र की परीक्षा 27, 28, 29, 30 अप्रैल 2021 को होगी. वहीं, मई सत्र की परीक्षा 24, 25, 26, 27, 28 मई 2021 को होगी.

गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फरवरी सत्र की आंसर की जारी करने के साथ ही मार्च 2021 सत्र के लिए एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं. एप्लिकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं. छात्र 6 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें, जेईई मेन में मार्च के लिए एप्लिकेशन फीस 650 रुपये है. जिसमे महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए 325 रुपये ही लग रहे हैं.

Posted by: Pritish Sahay

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel