[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar CBSE Board: 10वीं-12वीं के एग्जाम टले, जेईई मेन्स सहित सभी परीक्षाओं के लिए 31 मार्च के बाद होगा नई तारीखों का ऐलान

CBSE Board: 10वीं-12वीं के एग्जाम टले, जेईई मेन्स सहित सभी परीक्षाओं के लिए 31 मार्च के बाद होगा नई तारीखों का ऐलान

0
CBSE Board: 10वीं-12वीं के एग्जाम टले, जेईई मेन्स सहित सभी परीक्षाओं के लिए 31 मार्च के बाद होगा नई तारीखों का ऐलान

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इसका असर अब परीक्षाओं पर भी पड़ने लगा है. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई समेत सभी परीक्षाओं को 31 मार्च के बाद कराने का निर्देश दिया है. एचआरडी मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के बाद सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया है. सीबीएसई ने बताया 31 मार्च के बाद परीक्षा की नयी तारीख तय होगी.

मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में देशभर के बोर्ड परीक्षार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण सभी परीक्षाएं 31 मार्च के बाद होंगी. नयी तारीख की घोषणा 31 मार्च को स्थिति का आंकलन करने के बाद की जाएगी.

मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जेईई मेन्स की परीक्षा तिथि भी 31 मार्च को निर्धारित की जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो.

इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों को छात्रों को पर्याप्त दूरी पर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. इसके अलावा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान मास्क, रूमाल से चेहरे को ढंककर रखने की सलाह दी थी.

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने एक परामर्श में कहा, परीक्षा केंद्रों पर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी कि बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को एक मीटर की दूरी पर बैठाया जाए. जहां कमरे के आकार इस व्यवस्था के अनुकूल नहीं है, वहां परीक्षार्थियों को अन्य कमरों में बैठाने की व्यवस्था की जा सकती है. परामर्श में कहा गया, परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों को मास्क पहनना चाहिए या रूमाल से चेहरा ढंकना चाहिए.

Undefined
Cbse board: 10वीं-12वीं के एग्जाम टले, जेईई मेन्स सहित सभी परीक्षाओं के लिए 31 मार्च के बाद होगा नई तारीखों का ऐलान 3
Previous article राज्यसभा चुनाव : झारखंड में वोटिंग तय, तीन उम्मीदवार मैदान में, 26 मार्च को वोटिंग
Next article रोकथाम पर जोर
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel