[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career ISRO Scientist: कैसे बनते हैं इसरो में साइंटिस्ट? जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

ISRO Scientist: कैसे बनते हैं इसरो में साइंटिस्ट? जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस

0
ISRO Scientist: कैसे बनते हैं इसरो में साइंटिस्ट? जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
ISRO Scientist

How To Become ISRO Scientist: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है. यह एजेंसी अंतरिक्ष और उपग्रह के विकास के लिए जिम्मेदार है. भारत में ऐसे लोग जो साइंटिस्ट बनना चाहते हैं, वे इसरो तक पहुंचने का सपना देखते हैं. अगर आप भी इसरो में साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो इसके लिए जान लें कि योग्यता और प्रक्रिया क्या है- 

How To Become ISRO Scientist After 12th: साइंस स्ट्रीम है जरूरी 

इसरो में साइंटिस्ट बनना है तो इसकी शुरुआत 12वीं कक्षा से ही हो जाती है. साइंटिस्ट बनने के लिए 12वीं में पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+मैथ्स) के साथ पढ़ना जरूरी है. 10वीं के बाद 12वीं में साइंस स्ट्रीम होना जरूरी है. इसी के साथ छात्रों का स्कोर हमेशा से अच्छा होना चाहिए और अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए. 

How To Become ISRO Scientist After BTech: इन विषय से करें बीटेक

इसरो में साइंटिस्ट बनने की अगली सीढ़ी है ग्रेजुएशन. किसी भी टेक्निकल विषय से ग्रेजुएशन करने के बाद आप इसरो में साइंटिस्ट बन सकते हैं. बीटेक और मैकेनिकल, इलक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और एयरोस्पेस में बीई की डिग्री आदि साइंटिस्ट प्रोफाइल के लिए जो सबसे बेस्ट डिग्री मानी जाती हैं. 

How To Become ISRO Scientist After MA And PhD: पीएचडी के बाद भी बन सकते हैं साइंटिस्ट 

इसरो में किसी उच्च पद के लिए अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल भौतिकी, कंप्यूटर विज्ञान या उपग्रह प्रौद्योगिकी जैसे प्रासंगिक क्षेत्रों में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमटेक/एमई/एमएससी) या पीएचडी की डिग्री लाभदायक है. इसरो में पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी डिग्री वाले कैंडिडेट्स के लिए भी भर्ती निकलती है. 

ISRO Scinetist Eligibility: इसरो में अप्लाई करने के लिए योग्यता

इसरो में आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता को पूरा करना जरूरी है. अभ्यर्थियों को कम से कम 65% अंक या 6.84 सीजीपीए के साथ बीई/बीटेक पास होना चाहिए. 12वीं क्लास के बाद इसरो में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का JEE Advanced, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना या आईआईएसईआर की ओर से आयोजित होने वाले सेंट्रल बोर्ड बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट में पास होना जरूरी है.

ISRO Recruitment Exam: हर साल होती है परीक्षा 

इसरो द्वारा हर साल ICRB (ISRO Centralised Recruitment Board) परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में कैंडिडेट्स के गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग के ज्ञान का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही कैंडिडेट्स इसरो में काम कर पाते हैं। 

ISRO Scientist Salary: इसरो में कितनी मिलती है सैलरी?

इसरो में अलग-अलग पद पर काम करने वाले कैंडिडेट्स की सैलरी अलग-अलग है. योग्यता और अनुभव के अनुसार, सैलरी कम और ज्यादा हो सकती है. आमतौर पर इसरो में काम करने वाले साइंटिस्ट की शुरुआती सैलरी 1 लाख के करीब होती है.

यह भी पढ़ें- IIT Success Story: कौन हैं अमृता वालिया, इस IIT से की पढ़ाई, Microsoft से मिला लाखों का पैकेज

Previous article एक T20 मैच में लगे 41 छक्के बने 465 रन, गेंदबाजों की आई शामत, दो अनजान टीमों ने किया करिश्मा
Next article Sawan 2025 Puja Tips: सावन की पहली सोमवारी को शिव जी को अर्पित करें ये खास चीज, मिलेगा अद्भुत आशीर्वाद
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel