[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career क्रिएटिव राइटर्स के लिए पांच आकर्षक करियर

क्रिएटिव राइटर्स के लिए पांच आकर्षक करियर

0
क्रिएटिव राइटर्स के लिए पांच आकर्षक करियर
Close up of a woman hands typing in a laptop in a coffee shop terrace in the street

सर्वेश अग्रवाल इंटर्नशाला

ए क समय था, जब लेखन को केवल रुचि माना जाता था, परंतु अब यह सबसे आकर्षक करियर विकल्पों में से एक बन गया है. चाहे मीडिया, एजुकेशन, आईटी, मार्केटिंग, सेल्स या एडवर्टाइजिंग हो, अपने विचारों को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए हर कंपनी को क्रिएटिव राइटर्स की आवश्यकता है. इसके चलते क्रिएटिव राइटर्स के लिए नौकरी के नये अवसर सामने आते रहे हैं. आइये पांच ऐसे करियर विकल्पों पर नजर डालते हैं, जो क्रिएटिव राइटर्स के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं.

उपन्यासकार या फिक्शन राइटर

अगर आपको अपनी कल्पना, स्टोरी लाइन और पात्रों को साथ जोड़कर एक रोचक कहानी लिखना आता है, तो यह आपके लिए एकदम सही जॉब है. फिक्शन राइटर, शाॅर्ट-स्टोरी राइटर और उपन्यासकार काल्पनिक कहानियों व पात्रों को बनाते हैं. उन पात्रों को अनेक कठिनाइयों व स्थितियों में डालते हैं, जो पाठकों को रोचक लगती हैं. इस प्रोफाइल के लिए मजबूत ऑब्जर्वेशन, कल्पना और विचार का होना आवश्यक होता है, ताकि केवल अपने शब्दों से आप पाठकों को प्रत्येक पात्र तथा कहानी की गहराई को समझा सकें. क्राइम, रोमांस, हॉरर, कॉमेडी, एडवेंचर, और थ्रिलर कुछ शैलियां हैं, जिनमें उपन्यासकार अपनी कहानियों का निर्माण करते हैं.

कंटेंट राइटर

कंटेंट राइटर्स को वेब लेखन की अच्छी समझ होती है. वे विभिन्न कंपनियों की वेबसाइट व ब्लॉग के लिए रिसर्च कर कंटेंट तैयार करते हैं. कंटेंट राइटर्स कंपनियों के आइडियाज को उनकी ब्रांड टोन में आर्टिकल्स, प्रोडक्ट रिव्यूज, केस स्टडीज व वाइट पेपर्स जैसे साधनों द्वारा कम्युनिकेट करते हैं. कंटेंट राइटर्स आमतौर पर एक एडिटोरियल कैलेंडर फॉलो करते हैं, अपने काम को कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा मैनेज करते हैं. कंटेंट मैनेजर्स, एडिटर्स और वेब पब्लिशर्स के साथ मिलकर सही समय पर कंटेंट का उत्पादन करते हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए गूगल डॉक्स, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड और पावरप्वॉइंट जैसे टूल्स का ज्ञान होना महत्वपूर्ण है.

पत्रकार

पत्रकार फिल्म, प्रिंट, रेडियो, टेलीविजन या इंटरनेट उद्योग में काम करते हैं. देश-विदेश की अनेक घटनाओं व फैक्ट्स को आम जनता तक पहुंचाते हैं. उनका मुख्य उद्देश्य मास कम्युनिकेशन के चैनलों द्वारा जनता में जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सूचित करना होता है. ऐसे लोग, जो जोखिम लेने से नहीं घबराते व अपने शब्दों की ताकत से लोगों के सामने सच्चाई को पेश करने का जुनून रखते हैं, पत्रकारिता उनके लिए सही करियर विकल्प है. इनवेस्टिगेटिव स्किल्स, नैतिकता, साहस, निष्पक्षता व स्टोरी टेलिंग कुछ जरूरी स्किल्स हैं, जो एक पत्रकार के पास होने चाहिए.

कॉपी राइटर

आकर्षक जिंगल्स, जो आप रेडियो कार्यक्रमों या ब्रांड टैगलाइन में सुनते हैं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह सभी कॉपीराइटर द्वारा लिखी जाती हैं. कॉपीराइटर, मीडिया की विभिन्न शाखाओं में काम करते हैं और आमतौर पर राइमिंग शब्दों को जोड़कर 2-3 पंक्तियों का निर्माण करते हैं. यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनके ब्रांड को प्रमोट करती हैं. वे बिलबोर्ड्स के लिए कॉपी लिखते हैं, स्लोगंस लिखते हैं, सोशल मीडिया पोस्ट, पॉप-अप एड्स, रेडियो व टीवी जिंगल्स तथा प्रोडक्ट टैगलाइंस आदि बनाते हैं. यह उन लेखकों के लिए करियर का सबसे अच्छा अवसर है, जो कुछ शब्दों के भीतर भावनाओं को व्यक्त करने में निपुण होते हैं.

फ्रीलांस राइटर

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो एक निश्चित लेखन शैली से जुड़े रहना या किसी एक कंपनी के लिए काम करना पसंद नहीं करते, तो फ्रीलांस राइटिंग आपके लिए एक सही विकल्प है. फ्रीलांसर आमतौर पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं तथा लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट से दूर रहते हैं. एक फ्रीलांसर के रूप में, आप या तो अपने घर से काम कर सकते हैं या संबंधित कंपनियों में सप्ताह में कुछ घंटे बिता सकते हैं. आप एक एडिटोरियल, टेक्निकल, एजुकेशनल, डॉक्यूमेंट, अकादमिक, एडवर्टाइजिंग, वेब कंटेंट या ब्लॉग राइटर के रूप में काम कर सकते हैं. फ्रीलांस राइटर 9-5 की नौकरी तक सीमित न रहकर यूनिवर्सल टॉपिक्स पर लिखते हैं तथा अपनी लेखन शैली के साथ प्रयोग करते रहते हैं.

कैसे सीखें क्रिएटिव राइटिंग की कला?

राइटिंग में अपना करियर बनाने का विकल्प चुनना किसी रोलर कोस्टर की सवारी से कम नहीं है, क्योंकि हमारे पास आज भी ऐसा कोई निर्धारित डिग्री या प्रोग्राम नहीं है, जो राइटिंग का पूर्ण प्रोफेशनल ज्ञान दे. ऑनलाइन ट्रेनिंग की उपलब्धता आपको क्रिएटिव राइटिंग की दुनिया से परिचित कराती है और इंटरेक्टिव वीडियो द्वारा ऑनलाइन ट्रेनिंग के माध्यम से आप क्रिएटिव राइटिंग के विभिन्न कॉन्सेप्ट्स को समझ सकते हैं. ट्रेनिंग में असाइनमेंट, असेसमेंट टेस्ट्स, क्विज, एक्सरसाइजेज और एक फाइनल प्लेसमेंट प्रशिक्षण भी शामिल होता है. ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग ट्रेनिंग में दाखिला लेने के बाद आप शॉर्ट स्टोरीज व उपन्यास, फीचर्स, न्यूज स्टोरीज, स्क्रीन प्ले तथा एडवर्टाइजिंग स्क्रिप्टस लिखने में महारत हासिल कर सकते हैं. आइडिया सोचने व लिखने से लेकर पब्लिशिंग तक, क्रिएटिव राइटिंग ट्रेनिंग आपको पूरी प्रोसेस विस्तार में सिखाकर राइटर के रूप में आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ में मदद करती है.

Previous article हार्ड वर्क के साथ करें स्मार्ट वर्क
Next article बाहरी गतिविधियां आपके लिए काफी फायदेमंद
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel