[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career जेएनयूईई-2020 से बनेगी जेएनयू में प्रवेश की राह

जेएनयूईई-2020 से बनेगी जेएनयू में प्रवेश की राह

0
जेएनयूईई-2020 से बनेगी जेएनयू में प्रवेश की राह
JNU Student Elections 2024

सर्टिफिकेट कोर्स : जेएनयू पाली, संस्कृत, कंप्यूटेशनल लिंग्विस्टिक्स, योगा फिलॉसफी, वैदिक कल्चर, संस्कृत, पश्तो, मंगोलियन, उर्दू, हीब्रू, इंडोनेशियन भाषा में सर्टिफिकेट आॅफ प्रोफिशिएंसी कोर्स भी संचालित करता है.

डिप्लोमा कोर्स : आप यहां से उर्दू इन मास मीडिया में एडवांस डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिग डाटा एनालिस्ट भी कर सकते हैं.

कोर्स के अनुसार योग्यता

बीए (ऑनर्स ) के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट (10+2) या समकक्ष योग्यता रखनेवाले छात्र आवेदन कर सकते हैं. एमए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी डिसीप्लीन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. एमफिल के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना आवश्यक है. बीए (ऑनर्स) प्रोग्राम के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 1 अक्तूबर, 2020 को 17 वर्ष होनी चाहिए. अन्य प्राेग्राम में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. कोर्स एवं विषय के अनुसार योग्यता की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

ऐसी होगी प्रवेश परीक्षा

सभी कोर्सेज (एमफिल एवं पीएचडी को छोड़कर) में प्रवेश जेएनयूईई-2020 के स्कोर के आधार पर मिलेगा. जेएनयूईई-2020 एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) है. परीक्षा की अवधि तीन घंटे है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्नों की संख्या 100 होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. छात्रों के लिए अच्छी बात यह है कि इस प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है. परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी (लैंग्वेज कोर्सेज को छोड़कर) होगा. एमफिल एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों को मौखिक के लिए बुलाया जायेगा. सीबीटी स्कोर के लिए 70 प्रतिशत वेटेज और मौखिक परीक्षा लिए 30 प्रतिशत वेटेज के अनुसार प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट सूची बनायी जायेगी.

पाठ्यक्रम के बारे में जानें

बीए (ऑनर्स) : बीए (ऑनर्स) प्रथम वर्ष के सभी भाषाओं के प्रोग्राम में प्रवेश के लिए एक कॉमन परीक्षा आयेजित की जायेगी. इसमें जनरल नाॅलेज, अार्टिफिशियल लैंग्वेज, लैंग्वेज एप्टीट्यूड एवं जनरल इंग्लिश पर केंद्रित प्रश्न पूछे जायेंगे.

मास्टर ऑफ आर्ट्स : एमए हिंदी के लिए आयोजित सीबीटी के पाठ्यक्रम में बीए/बीए (ऑनर्स) के पाठ्यक्रम को शामिल किया जाता है. इसमें हिंदी साहित्य के इतिहास, प्रमुख साहित्यिक शैलियां, कार्य, आंदोलन और रुझान, हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक और आलोचक पर केंद्रित प्रश्न पूछे जायेंगे. एमए इंग्लिश की प्रवेश परीक्षा में अंग्रेजी साहित्य, भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में साहित्य, भारत में अंग्रेजी, साहित्य और सांस्कृतिक सिद्धांतों, साहित्यिक संस्कृति, साहित्य और संस्कृति के बीच संबंध और साहित्यिक कृतियों पर केंद्रित प्रश्न शामिल होंगे.

एमएससी : एमएससी लाइफ साइंस के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में लाइफ/ बायोलॉजिकल साइंस के बुनियादी ज्ञान एवं इससे संबंधित अन्य विषयों पर केंद्रित प्रश्न पूछे जायेंगे. एमएससी लाइफ साइंस की प्रवेश परीक्षा के लिए कोई विशेष पाठ्यक्रम तैयार नहीं किया गया है, लेकिन अभ्यर्थी मार्गदर्शन के लिए संबंधित विषयों में यूजीसी की ओर से मान्य पाठ्यक्रम का पालन करें. कोर्स के अनुसार एंट्रेंस टेस्ट के पाठ्क्रम की विस्तृत जानकारी के लिए जेएनयू की वेबसाइट देखें. एनटीए की वेबसाइट में मॉक टेस्ट की भी सुविधा दी गयी है.

ऐसे करें आवेदन

जेएनयू एनटीए की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 है. एनटीए की वेबसाइट से 30 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 मई से 14 मई, 2020 के बीच किया जायेगा.

परीक्षा केंद्र : इस टेस्ट का आयोजन आैरंगाबाद, पूर्णिया, भागलुपर, गया, दरभंगा, पटना, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, कोलकाता, सिलिगुड़ी, दिल्ली समेत देश के विभिन्न शहरों में किया जायेगा. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

वेबसाइट : https://jnuexams.nta.nic.in/WebInfo/Public/Home.aspx

Previous article भाजपा की राजनीतिक शुचिता की पोल मध्यप्रदेश में खुल गयी : हेमंत सोरेन
Next article पांचवीं की छात्रा से शिक्षक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel