[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career बड़े काम के हैं कंप्यूटर के ये सर्टिफिकेट

बड़े काम के हैं कंप्यूटर के ये सर्टिफिकेट

0
बड़े काम के हैं कंप्यूटर के ये सर्टिफिकेट
Businessman using modern laptop with graph.Business startup.Analyze strategy conceptsBusinessman using modern laptop with graph.Business startup.Analyze strategy conceptsStrategy text with business icon on modern laptop screen with graph chart background.marketing success and goals concept ideas

अनिमेष नाथ

आधुनिकता के दौर में कंप्यूटर नॉलेज की अनिवार्यता बढ़ी है. वर्तमान में नौकरियों में सॉफ्टवेयर की जानकारी, डॉक्यूमेंट बनाने और प्रजेंटेशन बनाने आदि का ज्ञान अनिवार्य रूप से मांगा जाता है़ कई सरकारी नौकरियां भी हैं, जिनमें कंप्यूटर कोर्सेज अनिवार्य रूप से मांगे जाते हैं. इन कोर्सेज के अंतर्गत ‘ओ’ लेवल सर्टिफिकेट प्रोग्राम, ‘ए’ लेवल, ‘बी’ लेवल तथा ‘सी’ लेवल डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं. आइये जानते हैं, इन कोर्सेस के माध्यम से किस प्रकार से नौकरियां उपलब्ध होंगी तथा कौन से संस्थान हैं, जहां कंप्यूटर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स कराये जाते हैं.

‘ए’ लेवल डिप्लोमा कोर्स

‘ए’ लेवल कंप्यूटर कोर्स एक आइटी प्रोफेशनल कोर्स है, जिसे ‘ओ’ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद किया जा सकता है. यह डिप्लोमा कोर्स एक एडवांस डिप्लोमा कोर्स के समतुल्य माना जाता है. इस कोर्स की अवधि 18 माह तथा लेवल ‘ओ’ लेवल क्वालिफाइड छात्रों के लिए अवधि एक वर्ष होती है. इस कोर्स में ‘एनआइईएलआइटी’ द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट पास करके दाखिला लिया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया का आयोजन प्रतिवर्ष दो बार जनवरी एवं जुलाई माह में किया जाता है. ‘ओ’ लेवल डिप्लोमा क्वालीफाइड अथवा किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से स्नातक अथवा पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद छात्र सिस्टम एनालिस्ट, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर एवं शिक्षक के रूप में करियर बना सकते हैं.

‘बी’ लेवल डिप्लोमा कोर्स

‘बी’ लेवल डिप्लोमा कोर्स एक प्रोफेशनल कोर्स है, जो ‘ए’ लेवल डिप्लोमा कोर्स करने के बाद किया जा सकता है. मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा इस कोर्स को एमसीए डिग्री के समतुल्य मान्यता प्रदान की गयी है. ‘ए’ लेवल क्वालीफाइड अथवा कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्टग्रेजुएट अथवा स्नातक अथवा मान्यताप्राप्त शिक्षण संस्थान से पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इस कोर्स की अवधि 18 माह तय की गयी है़ ‘ए’ लेवल डिप्लोमा क्वालीफाइड छात्रों को दो सेमेस्टर की छूट का लाभ प्रदान किया जायेगा. इस कोर्स में ‘एनआइईएलआइटी’ द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट पास करके दाखिला लिया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया का आयोजन प्रतिवर्ष दो बार जनवरी एवं जुलाई माह में किया जाता है. इस कोर्स को करने के बाद छात्र प्रोग्रामर, वेब एडमिनिस्ट्रेटर, वेब कंटेंट डेवलपर, ट्रबल शूटर, शिक्षक, सिस्टम एनालिस्ट, ट्रेनिंग फैकल्टी, आर एंड डी साइंटिस्ट एवं ईडीपी मैनेजर के रूप में करियर बना सकते हैं.

‘ओ’ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स

कंप्यूटर का ‘ओ’ लेवल कोर्स राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा कराया जाता है. जिसे पहले ‘डीओईएसीसी’ के नाम से जाना जाता था. इस कोर्स का पाठ्यक्रम एक वर्ष का होता है. इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रतिवर्ष दो बार जनवरी एवं जुलाई में एडमिशन प्रक्रिया का आयोजन किया जाता है. 12वीं अथवा आईआईटी डिप्लोमा पास छात्र इस प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं. ‘ओ’ लेवल कोर्स के तहत छात्र को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी प्रदान की जाती है. इस कोर्स की मान्यता एक फाउंडेशन लेवल कोर्स के समतुल्य होती है. ‘ओ’ लेवल कोर्स करने के बाद आप असिस्टेंट प्रोग्रामर, ईडीपी असिस्टेंट, वेब डिजाइनर एवं शिक्षक के रूप में करियर बना सकते हैं.

‘सी’ लेवल डिप्लोमा कोर्स

यह एक प्रोफेशनल कोर्स है जिसे ‘बी’ लेवल डिप्लोमा कोर्स करने के बाद किया जा सकता है. ‘सी’ लेवल डिप्लोमा कोर्स ‘एनआइईएलआइटी’ द्वारा संचालित एक प्रोफेशनल कोर्स है. ‘बी’ लेवल क्वालीफाइड/बीई/बीटेक/एमसीए/एमएससी कंप्यूटर साइंस अथवा गणित/ सांख्यिकी में परास्नातक अथवा एमबीए के साथ स्नातक स्तर पर गणित/सांख्यिकी विषय के साथ पास छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. स्नातक पास छात्रों के लिए 18 माह का अनुभव अनिवार्य है. ‘सी’ लेवल कोर्स की अवधि दो वर्ष तय की गयी है. इस कोर्स में आवेदन के लिए ‘एनआइईएलआइटी’ द्वारा आयोजित एंट्रेंस टेस्ट पास करके दाखिला लिया जा सकता है. आवेदन प्रक्रिया का आयोजन प्रतिवर्ष दो बार जनवरी एवं जुलाई माह में किया जाता है. इस कोर्स के पश्चात छात्र प्रोजेक्ट मैनेजर, सिस्टम स्पेशलिस्ट, आईटी कंसल्टेंट, फैकल्टी एवं आर एंड डी साइंटिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं.

Previous article ट्विटर करेगा फेक न्यूज की लेबलिंग
Next article बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग करेगा बहाली स्टेनो असिस्टेंट एसआई के 133 पद
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel