[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career जामिया मिलिया इस्लामिया : विभिन्न कोर्सेज के लिए करें आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया : विभिन्न कोर्सेज के लिए करें आवेदन

0
जामिया मिलिया इस्लामिया : विभिन्न कोर्सेज के लिए करें आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अाप अगर इस केंद्रीय विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो जानें कोर्स, प्रवेश एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में…

केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया ने विभिन्न विभागों में संचालित कोर्सेज में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आप यहां से अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा कोर्सेज से लेकर पीएचडी तक कर सकते हैं.

कोर्स, जिनमें ले सकते हैं प्रवेश

यूजी प्रोग्राम : जामिया से मास मीडिया हिंदी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, पाॅलिटिकल साइंस, इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अरेबिक, इस्लामिक स्टडीज, पर्सियन में बीए (ऑनर्स) कर सकते हैं. यह संस्थान बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, बी वोकेशनल फूड प्रोडक्शन, सोलर एनर्जी, बीबीए, बीकॉम (ऑनर्स), जियोग्राफी में बीए/ बीएससी (ऑनर्स), बीए, बीएससी, बीआर्क, बीडीएस, बीएड, एलएलबी कोर्स भी संचालित करता है. बीएससी (ऑनर्स) प्रोग्राम फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, अप्लाइड मैथमेटिक्स, बायोसाइंस, बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों में उपलब्ध है. यहां से अप्लाइड आर्ट, पेंटिंग, स्कल्पचर, आर्ट एजुकेशन में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए) भी कर सकते हैं. सिविल एवं मेकेनिकल इंजीनियर समेत कई विषयों में बीटेक प्रोग्राम समेत अन्य बैचलर प्रोग्राम भी उपलब्ध हैं.

पीजी प्रोग्राम : आप यहां से बैंकिंग एंड फाइनेंस, मैथमेटिक्स एजुकेशन, माइक्रोबायोलाॅजी, डिजास्टर मैनेजमेंट एंड क्लाइमेट सस्टेनबिलिटी स्टडीज समेत कई अन्य विषयों में एमएससी कर सकते हैं. एमए प्रोग्राम संस्कृत, कंपेरेटिव रिलीजन, जेंडर स्टडीज, पॉलिटिक्स-इंटरनेशनल स्टडीज, अर्ली चाइल्डहुड डेवलपमेंट, कन्वर्जेंट जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, कन्फ्लिक्ट एनालिसिस एंड पीस बिल्डिंग, एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, अप्लाइड साइकोलॉजी आदि विषयों में कर सकते हैं. कई अन्य मास्टर प्रोग्राम भी पाठ्यक्रम में शामिल हैं.

डिप्लोमा प्रोग्राम : जामिया एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन एंड डिजाइन थिकिंग, लेबर लॉ, एक्टिंग, स्टिल फोटोग्राफी एंड विजुअल कम्युनिकेशन, ब्रॉड कास्ट टेक्नोलॉजी, जर्नलिज्म, एजुकेशनल मैनेजमेंट, टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट समेत कई अन्य विषयों में पीजी डिप्लाेमा कोर्स भी संचालित करता है. आप यहां से एलिमेंट्री एजुकेशन, यूनानी फार्मेसी, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स, पब्लिक हेल्थ में एडवांस डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं. एमफिल एवं पीएचडी समेत अन्य कोर्सेज, कोर्स के अनुसार सीटों की संख्या व आरक्षण के बारे में जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.

आवेदन के लिए योग्यता

बीए एवं बीए (ऑनर्स), बीएफए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में बारहवीं पास या समकक्ष योग्यता रखनेवाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. बीएससी और बीएससी ऑनर्स के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकाें के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स/ बायोलॉजी या संबंधित विषय के साथ बारहवीं पास होना जरूरी है. डिप्लोमा एवं मास्टर प्रोग्राम के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री चाहिए. कोर्स के अनुसार योग्यता की जानकारी प्रॉस्पेक्टस से प्राप्त कर सकते हैं.

एंट्रेंस टेस्ट से मिलेगा प्रवेश

कुछ एक कोर्स को छोड़ कर सभी कोर्सेज में एंट्रेंस टेस्ट (लिखित परीक्षा)/ ग्रुप डिस्कशन/ इंटरव्यू के माध्यम से प्रवेश मिलेगा. टेस्ट का आयोजन अप्रैल एवं जून, 2020 में किया जायेगा. बीटेक एवं बीआर्क प्रोग्राम में प्रवेश जेईई मेन 2020 के स्कोर एवं बीडीएस में नीट के स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जायेगा. कोर्स के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया एवं एंट्रेस टेस्ट की तिथि की जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

Previous article करियर में ट्रेंड कर रहे हैं ये सेक्टर
Next article भाजपा की राजनीतिक शुचिता की पोल मध्यप्रदेश में खुल गयी : हेमंत सोरेन
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel