[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Career SSC CGL की ओर से बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, अब 27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

SSC CGL की ओर से बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, अब 27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

0
SSC CGL की ओर से बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, अब 27 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
SSC Exam 2024

कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) की सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने की तिथि 24 जूलाई से बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गई है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की तिथि बढ़ी

सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी किए गए 17727 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगा गया है. जिसकी अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 जुलाई कर दी गई है, वे उम्मीदवार जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे वो अब 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

इस परीक्षा के माध्यम से हर साल केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों में रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की जाती है. जिसके तहत अनेक पदों जिसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट, इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर), असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर (AEO), सब-इंस्पेक्टर CBI, सब-इंस्पेक्टर नारकोटिक्स, अपर डिविजन क्लर्क (UDC), टैक्स असिस्टेंट सहित अन्य पदों को भरा जाता है.

पात्रता मापदंड

वे उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय के साथ स्नातक में पास होने चाहिए. साथ ही इस पद के लिए वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं.

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 27 या 32 वर्ष होना चाहिए. ऊपरी आयु सीमा के अनुसार आरक्षित सूची में शामिल उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जायेगी.

चयन प्रक्रिया

  • टियर 1
  • टियर 2
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क

SSC CGL में आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सलाह दी जाती है की अपने सभी दस्तावेजों को सावधानी पूर्वक अप्लाई करने के बाद अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • सामान्य: 100 रूपये
  • ओबीसी: 100 रूपये
  • ईडब्ल्यूएस : 100 रूपये
  • एससी : निशुल्क
  • एसटी : निशुल्क
  • पीएच : निशुल्क
  • महिला: निशुल्क

आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले SSC cgl के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.

4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.

5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

also read- Sarkari Naukri : हरियाणा लोक सेवा आयोग में पीजीटी की भर्ती, 25 जुलाई से करें आवेदन

also read- Sarkari Naukri : रेलवे में जुनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी जारी, 30 जुलाई से कर सकते हैं अप्लाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel