[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Zepto Upcoming IPO: क्विक कॉमर्स की दौड़ में जेपटों सबसे आगे, क्या अब शेयर बाजार में भी मचाने वाली है धूम?

Zepto Upcoming IPO: क्विक कॉमर्स की दौड़ में जेपटों सबसे आगे, क्या अब शेयर बाजार में भी मचाने वाली है धूम?

0
Zepto Upcoming IPO: क्विक कॉमर्स की दौड़ में जेपटों सबसे आगे, क्या अब शेयर बाजार में भी मचाने वाली है धूम?
Zepto ने पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनकर अपने IPO की दिशा में बड़ा कदम उठाया है और अब 2026 में शेयर बाजार में उतरने की तैयारी तेज हो गई है.

Zepto Upcoming IPO: क्विक कॉमर्स कंपनी Zepto ने आखिरकार अपने अगले बड़े कदम की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने खुद को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदल लिया है, जिससे साफ है कि वह अपने आईपीओ की ओर तेजी से बढ़ रही है. यह कदम ऐसे समय पर आया है जब कंपनी 2026 में शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है और बाजार में इसका इंतजार भी काफी बढ़ गया है.

IPO इतना बड़ा क्यों होने वाला है?

नियामक फाइलिंग्स से पता चला है कि Zepto करीब 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह वही कंपनी है जिसने कुछ महीने पहले ही 450 मिलियन डॉलर का फंडिंग राउंड क्लोज किया था और उसका वैल्यूएशन 7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. निवेश की दुनिया में यह कदम काफी बड़ा माना जा रहा है और Goldman Sachs, Morgan Stanley जैसी दिग्गज बैंक इसकी तैयारी में शामिल हैं.

Zepto की रफ्तार बाकी कंपनियों से ज्यादा कैसे?

कंपनी के CEO आदित पालीचा ने बताया कि Zepto के ऑर्डर वॉल्यूम उसके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी से 40% अधिक हैं. आज यह Swiggy Instamart और Blinkit जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ सीधी टक्कर में है. मार्केट जितना बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से सबके बीच मुकाबला भी बढ़ रहा है. यही वजह है कि Zepto ने अपनी होल्डिंग फिर से इंडिया में शिफ्ट की और IPO प्लान को थोड़ा आगे बढ़ाया है.

क्विक कॉमर्स में इतनी भागदौड़ क्यों?

क्विक कॉमर्स सेक्टर में इस समय असली खेल ‘कैश’ का है. Swiggy ने हाल ही में 10,000 करोड़ रुपये का QIP लाया, वहीं Blinkit की पेरेंट कंपनी ने भी 8,000 करोड़ रुपये जुटाए है. लगातार फंडरेजिंग से साफ है कि हर कंपनी अपने पास इतना पैसा रखना चाहती है कि मार्केट रेस में पीछे न रह जाए.

ALSO READ: ICICI Prudential AMC IPO: भारत की दूसरी सबसे बड़ी AMC ला रही है IPO, क्या आप तैयार हैं?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel