[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Year Ender 2025: साल भर में किसानों को कब-कब मिली PM Kisan की किस्त

Year Ender 2025: साल भर में किसानों को कब-कब मिली PM Kisan की किस्त

0
Year Ender 2025: साल भर में किसानों को कब-कब मिली PM Kisan की किस्त
र्ष 2025 में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan) की किस्त कुल 3 बार जारी की गई है

Year Ender 2025 PM Kisan Installment: साल 2025 भी देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरा साल रहा. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत इस साल भी किसानों को समय पर आर्थिक मदद मिलती रही. इस योजना का मकसद छोटे और सीमांत किसानों को खेती-किसानी के खर्च में सहारा देना है, ताकि बीज, खाद और दूसरी जरूरतों के लिए उन्हें ज्यादा परेशानी न हो.

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर एक किस्त जारी होती है. साल 2025 में भी यही व्यवस्था देखने को मिली.

2025 में कब-कब आई PM Kisan की किस्त?

साल 2025 में कुल तीन किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर की गईं.

%E0%A4%Aa%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%Ae %E0%A4%95%E0%A4%Bf%E0%A4%B8%E0%A4%Be%E0%A4%A8 2025
साल भर में किसानों को कब-कब मिली पीएम किसान की किस्त

पहली किस्त (PM Kisan19th installment): यह साल की पहली किस्त थी, जो 24 फरवरी 2025 को जारी की गई. साल की शुरुआत में ही यह रकम मिलने से किसानों को रबी फसलों की कटाई और अगली खेती की तैयारी में मदद मिली. पढ़ें पूरी खबर

दूसरी किस्त (PM Kisan 20th installment): इसके बाद 2 अगस्त 2025 को दूसरी किस्त जारी की गई. इस समय खरीफ फसलों की बुवाई का दौर चल रहा था, ऐसे में यह 2,000 रुपये किसानों के लिए काफी काम के साबित हुए. पढ़ें पूरी खबर

तीसरी और आखिरी किस्त (PM Kisan 21st installment): साल 2025 की तीसरी और आखिरी किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई. इस किस्त से किसानों को रबी सीजन की बुवाई और खाद-बीज खरीदने में सहूलियत मिली.पढ़ें पूरी खबर

कब आएगी अगली किस्त, जानने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों के लिए क्यों अहम है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना उन किसानों के लिए बड़ी राहत है, जिनकी आय सीमित है. सीधे खाते में पैसा आने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होती है और किसानों को पूरी राशि मिलती है. छोटे किसानों के लिए यह रकम भले ही बड़ी न लगे, लेकिन खेती से जुड़े छोटे-छोटे खर्च पूरे करने में यह काफी मददगार साबित होती है.

Also Read: साप्ताहिक कारोबार में निफ्टी-सेंसेक्स फिसले, इंडिगो 9% टूटा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Baby Names Starting with Q: क्यूट से नन्हे-मुन्नों के लिए चुनें Q अक्षर वाले यूनिक नाम
Next article Trending Hair Colors: अपने लुक को दें नया और स्टाइलिश टच, देखें सबसे पॉपुलर हेयर कलर ट्रेंड्स
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel