[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business WPI: आम आदमी को सांस नहीं लेने दे रही महंगाई, दम निकाल रहे आलू-प्याज के दाम

WPI: आम आदमी को सांस नहीं लेने दे रही महंगाई, दम निकाल रहे आलू-प्याज के दाम

0
WPI: आम आदमी को सांस नहीं लेने दे रही महंगाई, दम निकाल रहे आलू-प्याज के दाम
मई में थोक महंगाई में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी दर्ज. फोटो: सोशल मीडिया

WPI: आलू-प्याज और सब्जियों के दाम आम आदमी को सांस नहीं लेने दे रहे हैं. इनकी कीमतें लोगों का दम निकाल रही हैं. मई महीने में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से थोक मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने बढ़ गईं. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने की चीजों में सब्जियों और बनी बनाई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से थोक मुद्रास्फीति लगातार तीसरे महीने बढ़कर 2.61 फीसदी तक पहुंच गई हैं. हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल में 1.26 फीसदी थी. वहीं, मई 2023 में यह शून्य से नीचे 3.61 फीसदी रही थी.

मई में खाने-पीने की हुईं महंगी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मई 2024 में मुद्रास्फीति बढ़ने का मुख्य कारण खाने पीने की चीजों, खाद्य उत्पादों के विनिर्माण, कच्चे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस, खनिज तेल, अन्य विनिर्माण आदि की कीमतों में बढ़ोतरी रही. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, खाने-पीने की चीजों की महंगाई मई में 9.82 फीसदी बढ़ी, जबकि अप्रैल में यह 7.74 फीसदी थी.

आलू, प्याज और दाल के दाम बढ़े

मंत्रालयों के आंकड़ों के अनुसार, मई में सब्जियों की महंगाई दर 32.42 फीसदी रही, जो अप्रैल में 23.60 फीसदी थी. प्याज की महंगाई दर 58.05 फीसदी, जबकि आलू की महंगाई दर 64.05 फीसदी रही. दालों की महंगाई दर मई में 21.95 फीसदी रही. ईंधन एवं बिजली क्षेत्र में महंगाई 1.35 फीसदी रही, जो अप्रैल के 1.38 फीसदी से मामूली कम है.
बनी बनाई चीजों में महंगाई 0.78 फीसदी रही, जो अप्रैल में शून्य से नीचे 0.42 फीसदी थी.

और पढ़ें: बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड लेवल पर

एक साल के निचले स्तर पर थोक महंगाई

थोक मूल्य सूचकांक में मई में बढ़ोतरी महीने के खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़ों के विपरीत है. इस सप्ताह की शुरुआत में जारी आंकड़ों के अनुसार मई में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.75 फीसदी पर आ गई, जो एक साल का सबसे निचला स्तर है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है. आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में लगातार आठवीं बार ब्याज दर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करने का फैसला किया है.

और पढ़ें: Property Market: महंगे घरों के मामले में मुंबई टॉप थ्री, 5वें पायदान पर दिल्ली

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Jharkhand News: जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, शवों की नहीं हो पाई है पहचान
Next article NEET-UG परीक्षा पर क्यों मचा है बवाल, जानें हर सवाल के जवाब
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel