[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business क्या है बंगाल सरकार का कृषक बंधु योजना? जानें किसे मिलता है इस स्कीम का फायदा

क्या है बंगाल सरकार का कृषक बंधु योजना? जानें किसे मिलता है इस स्कीम का फायदा

0
क्या है बंगाल सरकार का कृषक बंधु योजना? जानें किसे मिलता है इस स्कीम का फायदा
Krishak Bandhu Yojana

Krishak Bandhu Yojana: पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए अपनी सबसे लोकप्रिय कृषक बंधु योजना के नियमों को अब और भी उदार बना दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस फैसले से अब उन लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान आएगी, जो दूसरों के खेतों में पसीना बहाते हैं लेकिन अपनी जमीन न होने के कारण सरकारी मदद से वंचित रह जाते थे. आइए जानते हैं इस योजना के नए नियम, मिलने वाली राशि और आवेदन का तरीका.

क्या है सरकार का नया मास्टरस्ट्रोक?

  • अब पश्चिम बंगाल के भूमिहीन कृषि मजदूर भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.
  • लाभार्थियों को साल भर में कुल 4,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी.
  • यह पैसा 2000-2000 रुपए की दो किस्तों में सीधे बैंक खाते (DBT) में आएगा. पहली किस्त रबी सीजन और दूसरी खरीफ सीजन में मिलेगी.
  • इसका मुख्य उद्देश्य छोटे बटाईदारों और खेतिहर मजदूरों को खेती के खर्चों में राहत देना है.

आवेदन कैसे करें?

सरकार ने प्रक्रिया को पूरी तरह ऑफलाइन रखा है ताकि गांव के लोग आसानी से जुड़ सकें:

  • राज्य भर में लगने वाले दुआरे सरकार या आत्मनिर्भर बंगाली कैंपों में जाकर फॉर्म भरें.
  • वहां मौजूद कृषि विभाग के सहायक अधिकारी आपके दस्तावेजों की जांच करेंगे.
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका नाम आधिकारिक लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया जाएगा.

क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

  • आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी.
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो.
  • भूमिहीन मजदूरों को केवल एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा.

क्यों खास है यह बदलाव?

अब तक सरकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं को मिलता था जिनके पास जमीन के कागजात होते थे. इस नए बदलाव से बंगाल का वह तबका मजबूत होगा जो असल मायने में खेतों में मेहनत करता है.

Also Read: रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel