[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट ने जीता जुलाना का दंगल,जानिए कितनी है संपत्ति?

Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट ने जीता जुलाना का दंगल,जानिए कितनी है संपत्ति?

0
Vinesh Phogat Net Worth: विनेश फोगाट ने जीता जुलाना का दंगल,जानिए कितनी है संपत्ति?
Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Net Worth: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों का आ चुके हैं. पूर्व ओलंपिक रेसलर विनेश फोगाट ने कांग्रेस की टिकट पर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के योगेश बैरागी को 6000 से अधिक वोटों से हराया. यह विनेश का पहला चुनाव था, जिसमें उन्होंने पहली ही बार में राजनीति की दंगल जीत ली.

Also Read : Post Office Scheme: डाकघर की इस योजना में रोजाना 333 रुपये जमा करके कमाएं 17 लाख, ऐसे करें कैलकुलेशन

चुनाव में प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धा

विनेश फोगाट ने अपनी जीत को लेकर कहा कि चुनाव के परिणाम की शुरुआत में कांग्रेस को बढ़त मिलती नजर आई, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, स्थिति बदलती दिखी. फिर भी, उन्होंने जुलाना सीट पर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी रेसलर कविता रानी को भी हराया, जिन्होंने महज 1200 वोट हासिल किए.

विनेश की संपत्ति और नेटवर्थ

विनेश फोगाट ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी साझा की. उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए उनकी कुल सालाना आय 13 लाख 85 हजार 152 रुपये है. उनके पति सोमवीर राठी की सालाना आय 3 लाख 44 हजार 220 रुपये है. हलफनामे में बताया गया है कि विनेश के पास 2 लाख 10 हजार रुपये का कैश है और उनके बैंक खातों में कुल मिलाकर लगभग 40 लाख रुपये जमा हैं.

Also Read: हरियाणा में भाजपा की जीत से शेयर बाजार में दिवाली, सेंसेक्स ने जश्न में बांटी ‘जलेबी’

पति के निवेश और संपत्ति

विनेश के पति सोमवीर राठी ने शेयर बाजार में भी निवेश किया है. उनके पास 6 कंपनियों में 19 लाख 7 हजार रुपये से अधिक का निवेश है. वहीं, विनेश के पास 1.50 लाख प्रीमियम का एक इंश्‍योरेंस पॉलिसी है और उनके पति के पास 14 लाख 59 हजार रुपये की प्रीमियम वैल्यू वाली पॉलिसी है.

लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

विनेश के पास चार लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत 1 करोड़ 23 लाख रुपये है. उनके कार कलेक्शन में Volvo XC 60 (35 लाख रुपये), Hyundai Creta (12.02 लाख रुपये), Toyota Innova (17.04 लाख रुपये) और TVS Jupiter बाइक (40,220 रुपये) शामिल हैं. इसके अलावा, उनके पति के पास Mahindra Scorpio-N (19.57 लाख रुपये) है.

Also Read: Billionaire Baba: गले में माला, बदन पर जनेऊ…झोली में 100 करोड़ का शेयर, ऐसे हैं बिलिनेयर बाबा

चल और अचल संपत्ति का ब्योरा

विनेश के पास चल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 1.85 करोड़ रुपये है. वहीं, उनके पति के पास कुल मिलाकर 57.35 लाख रुपये की संपत्ति है. उल्लेखनीय है कि विनेश ने 31 दिसंबर 2019 को 1 करोड़ 85 लाख रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी वर्तमान मार्केट वैल्यू 2 करोड़ रुपये हो गई है.

कर्ज और गोल्ड का विवरण

विनेश और उनके पति के ऊपर कार लोन भी है. विनेश के नाम 13.61 लाख रुपये का कार लोन है, जबकि उनके पति पर 19.32 लाख रुपये की देनदारी है. इसके अलावा, विनेश के पास 35 ग्राम सोना और 50 ग्राम चांदी है, जबकि उनके पति के पास 28 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी है.

Also Read :बचा लीजिए पापा की पेंशन! जल्द जमा करा दीजिए जरूरी सर्टिफिकेट, वरना नहीं मिलेगा पैसा

Also Read: टमाटर के मुनाफाखोरों की खैर नहीं, बेलगाम दाम पर लगाम लगाने में जुटी सरकार

Also Read: Axis Multicap Fund: बाजार की उथल-पुथल में भी मोटी कमाई, 1 साल में 56% का बंपर रिटर्न

Also Read: सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी को करोड़पति बनाने का दम, मिलता है मेगा रिटर्न

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अतिपिछड़ा की बेटी को परेशान कर रही सरकार : पुतुल
Next article चौखट महादलित टोला में नहीं थम रहा डायरिया, मेडिकल टीम गांव में किये हुए है कैंप
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel