[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business अब शेयर बाजार में लेन-देन होगा और सुरक्षित, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया UPI सिस्टम

अब शेयर बाजार में लेन-देन होगा और सुरक्षित, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया UPI सिस्टम

0
अब शेयर बाजार में लेन-देन होगा और सुरक्षित, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया UPI सिस्टम
SEBI

UPI Payment For Market: शेयर बाजार में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों की सुरक्षा और लेन-देन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब सभी रजिस्टर्ड इंटरमीडियरी (बिचौलियों) को निवेशकों से फंड लेने के लिए नया UPI पेमेंट मैकेनिज़्म अपनाना होगा.

1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा नया सिस्टम

SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू किया जाएगा. इसका उद्देश्य निवेशकों को एक सुरक्षित और प्रमाणिक भुगतान चैनल उपलब्ध कराना है, ताकि नकली और अपंजीकृत संस्थाओं से बचाव किया जा सके.

UPI से मिलेगा भरोसेमंद भुगतान माध्यम

नया UPI पेमेंट सिस्टम सिर्फ SEBI में रजिस्टर्ड बिचौलियों के लिए अनिवार्य होगा. इससे निवेशक सीधे वेरिफाइड UPI आईडी के ज़रिए भुगतान कर सकेंगे, जिससे फर्जीवाड़े की गुंजाइश कम हो जाएगी.
SEBI का मानना है कि यह कदम डिजिटल ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित और सुलभ बनाएगा.

‘SEBI Check’ टूल भी लॉन्च होगा

इस नई पहल के तहत SEBI एक खास टूल ‘SEBI Check’ भी लॉन्च करने जा रहा है. इसके ज़रिए निवेशक किसी भी UPI ID की प्रामाणिकता जांच सकेंगे.

  • उपयोगकर्ता या तो QR कोड स्कैन करके या
  • UPI ID मैन्युअली डालकर
  • उस ID से जुड़े बैंक विवरण और रजिस्टर्ड स्टेटस देख सकेंगे

निवेशकों को क्या करना होगा?

  • किसी भी इंटरमीडियरी को पैसा भेजने से पहले ‘SEBI Check’ टूल से उसकी UPI ID की जांच करें.
  • केवल रजिस्टर्ड संस्थाओं के साथ ही लेनदेन करें.
  • किसी अनजान या अनवेरिफाइड QR कोड या UPI ID से पैसा ट्रांसफर करने से बचें.

Also Read: सोना चांदी के भाव 12 जून 2025, जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक के रेट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Railway News: तत्काल टिकट वाले हो जाएं सावधान! जान लें नया नियम
Next article Kumar Vishwas Daughter: गर्व से फूल जाता है कुमार विश्वास का सीना, छोटी बेटी की डिग्रियां देख आप भी कहेंगे वाह!
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel