[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business UPI Down: गूगल पे, फोन पे और पेटीएम ने किया काम करना बंद, ग्राहकों और दुकानदारों में हड़कंप

UPI Down: गूगल पे, फोन पे और पेटीएम ने किया काम करना बंद, ग्राहकों और दुकानदारों में हड़कंप

0
UPI Down: गूगल पे, फोन पे और पेटीएम ने किया काम करना बंद, ग्राहकों और दुकानदारों में हड़कंप
UPI Down

UPI Down: आज सुबह देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा ठप हो जाने से डिजिटल लेन-देन पर गहरा असर पड़ा. करीब 11:26 बजे से लोगों को भुगतान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के मुताबिक, इस समय बड़ी संख्या में यूजर्स ने यूपीआई से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं.

यह आउटेज 11:41 बजे के आसपास अपने चरम पर पहुंचा, जब 222 से अधिक शिकायतें एक साथ दर्ज की गईं. यूजर्स ने बताया कि वे Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे थर्ड-पार्टी एप्स के जरिए भुगतान नहीं कर पा रहे थे. कई लोगों की ट्रांजेक्शन बार-बार फेल हो रही थी और उन्हें पैसे भेजने या प्राप्त करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लोगों ने अपनी नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, “यूपीआई फिर से डाउन है. सभी पेमेंट्स फेल हो रहे हैं. कम से कम यदि यह कोई प्लान आउटेज है तो पहले से सूचित करना चाहिए.”

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से इस आउटेज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. न ही यह स्पष्ट किया गया है कि यह तकनीकी खामी थी या किसी सिस्टम अपग्रेड के कारण सेवा ठप हुई.

गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में यूपीआई सेवा में छठी बार बड़ा आउटेज है. इससे पहले भी जनवरी, मार्च और अगस्त में यूपीआई सेवाएं कुछ घंटों के लिए बाधित हुई थीं. देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम तेजी से बढ़ रहा है और हर महीने करीब 1300 करोड़ से अधिक यूपीआई लेन-देन होते हैं. ऐसे में बार-बार की तकनीकी समस्याएं न केवल आम जनता के लिए परेशानी का सबब बनती हैं, बल्कि डिजिटल अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं.

Also Read: बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम? जानिए रेलवे ने क्या कहा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article गुजरात टाइटंस के लिए आई बुरी खबर, दिन में 800 पुशअप्स लगाने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर
Next article Bihar Top School: बिहार के इस स्कूल के आगे दिल्ली मुंबई के स्कूल फेल, बना नंबर 1
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel