[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business IPO की मंदी होगी दूर, ये 8 कंपनियां दिखाएंगी अपना असली पावर

IPO की मंदी होगी दूर, ये 8 कंपनियां दिखाएंगी अपना असली पावर

0
IPO की मंदी होगी दूर, ये 8 कंपनियां दिखाएंगी अपना असली पावर
IPO में निवेश के लिए तैयार हो जाइए (Photo: Freepik)

Upcoming IPOs: साल 2026 के शुरुआती महीने शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. जहां उम्मीद थी कि बाजार में आईपीओ (IPO) की बाढ़ आएगी. वहीं अब तक सिर्फ 20 कंपनियां ही अपना पब्लिक इशू लेकर आ पाई हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव और विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) द्वारा की गई भारी बिकवाली है. मार्च 2026 में निफ्टी और सेंसेक्स में 11% से ज्यादा की गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स का भरोसा डगमगा गया और कंपनियों ने फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना ली है. 

क्या रिलायंस जियो रचेगा इतिहास?

इस साल का सबसे बड़ा और चर्चित नाम रिलायंस जियो (Reliance Jio) है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये का देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है. जियो ने इसके लिए 17 मर्चेंट बैंकर्स नियुक्त किए हैं और अप्रैल 2026 तक ड्राफ्ट पेपर (DRHP) फाइल कर सकती है. इसकी वैल्यूएशन 130 से 170 बिलियन डॉलर के बीच रहने का अनुमान है. सेबी (SEBI) के नियमों में ढील मिलने के बाद अब जियो जैसी बड़ी कंपनियों के लिए बाजार में उतरना आसान हो गया है. 

कौन-सी बड़ी कंपनियां कतार में खड़ी हैं?

बाजार में मंदी के बावजूद पाइपलाइन काफी मजबूत है. करीब 3 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ आने के लिए तैयार हैं. 

  • NSE: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 20,000 करोड़ रुपये का आईपीओ जून 2026 में आ सकता है. 
  • Zepto: क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो जून-जुलाई के बीच 11,000-12,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है. कंपनी का फोकस साल 2029 तक पूरी तरह मुनाफे में आने पर है. 
  • Hindustan Coca-Cola (HCCB): कोका-कोला अपनी भारतीय बॉटलिंग यूनिट को साल के अंत तक लिस्ट कर सकती है, जिसकी वैल्यू करीब 9,000 करोड़ रुपये होगी. 
  • PhonePe & Flipkart: ये दोनों दिग्गज कंपनियां भी तैयार हैं. फोनपे को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन बाजार की अस्थिरता के कारण उसने अभी ब्रेक लिया है. वहीं फ्लिपकार्ट ने अपनी कानूनी कागजी कार्रवाई सिंगापुर से भारत शिफ्ट कर ली है. 

क्या इन्वेस्टर्स को जल्द मिलेगा मुनाफे का मौका?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियां सिर्फ सही समय और सही कीमत (Valuation) का इंतजार कर रही हैं. करीब 144 कंपनियों को सेबी से हरी झंडी मिल चुकी है, जो बाजार के शांत होते ही अपने कदम बढ़ाएंगी. सेमीकंडक्टर बनाने वाली ‘पॉलीमेटेक’ और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की पार्टनर ‘भगवती प्रोडक्ट्स’ भी 10,000 करोड़ और 3,000 करोड़ रुपये के इशू लाने की तैयारी में हैं. जैसे ही सेकेंडरी मार्केट में स्थिरता आएगी, इन दिग्गज कंपनियों की लिस्टिंग से प्राइमरी मार्केट में फिर से रौनक लौटने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: बॉस अब नहीं करा पाएंगे मुफ्त में काम, ओवरटाइम का मिलेगा डबल पैसा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel