[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business UIDAI लॉन्च कर रहा फैमिली फ्रेंडली ऐप, अब सफर में नहीं पड़ेगी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत

UIDAI लॉन्च कर रहा फैमिली फ्रेंडली ऐप, अब सफर में नहीं पड़ेगी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत

0
UIDAI लॉन्च कर रहा फैमिली फ्रेंडली ऐप, अब सफर में नहीं पड़ेगी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत
Aadhar New Update

Aadhar New Update: सफर के दौरान हर सदस्य का आधार कार्ड, उसकी फोटोकॉपी और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स संभालना हमेशा से एक सिरदर्द रहा है. होटल चेक-इन हो या रेलवे स्टेशन पर वेरिफिकेशन, पहचान साबित करने की जद्दोजहद अब बीते दिनों की बात होने वाली है. UIDAI आधार ऐप का एक नया, स्मार्ट और ‘फैमिली फ्रेंडली’ वर्जन पेश करने जा रहा है, जो आपकी डिजिटल पहचान का तरीका पूरी तरह बदल देगा.

क्या है नया ‘फैमिली’ फीचर?

नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब घर के हर सदस्य को अलग से ऐप रखने या फोन कैरी करने की जरूरत नहीं होगी.

  • परिवार का कोई भी एक मुख्य सदस्य अपने ही स्मार्टफोन में घर के बच्चों और बुजुर्गों की प्रोफाइल जोड़ सकेगा.
  • एयरपोर्ट, होटल और रेलवे स्टेशनों पर अब फिजिकल कार्ड दिखाने के बजाय सिर्फ एक स्क्रीन से पूरे परिवार का वेरिफिकेशन सेकंडों में हो जाएगा.
  • यह न केवल समय बचाएगा, बल्कि यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज खोने का डर भी खत्म कर देगा.

बुजुर्गों और बच्चों के लिए खास राहत

अक्सर घर के बुजुर्गों या छोटे बच्चों के पास अपना स्मार्टफोन नहीं होता या वे इसे ऑपरेट करने में सहज नहीं होते. नया ऐप इस अंतर को मात देगा. घर का हेड डेटा मैनेज करेगा, जिससे उन सदस्यों को भी परेशानी नहीं होगी जो टेकनिक से दूर हैं. स्कैन-और-वेरिफाई फीचर लंबी लाइनों से मुक्ति दिलाएगा और चेक-इन प्रोसेस को सुपरफास्ट बना देगा.

UIDAI कब लॉन्च करेगा फैमिली फ्रेंडली ऐप

UIDAI इस फुल वर्जन ऐप को आज, यानी 28 जनवरी 2026 को लॉन्च करने जा रहा है. खास बात यह है कि इस दिन ‘UIDAI दिवस’ भी मनाया जाता है. सरकार का लक्ष्य आइडेंटिफिकेशन सिस्टम को पूरी तरह पेपरलेस और सेंट्रलाइज्ड बनाना है. इस कदम से न केवल डेटा एक जगह सुरक्षित रहेगा, बल्कि देश के वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा भी पहले से कहीं ज्यादा सुगम हो जाएगी.

Also Read: भारत-EU डील के बाद वाइन, चॉकलेट, फार्मा और ऑलिव ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें क्या-क्या होगा सस्ता?

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel