[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बंद हो जाएगा बैंक खाता और सिम कार्ड? आधार कार्ड की इन गलतियों को सुधारने के लिए नहीं मिलेगा दूसरा मौका

बंद हो जाएगा बैंक खाता और सिम कार्ड? आधार कार्ड की इन गलतियों को सुधारने के लिए नहीं मिलेगा दूसरा मौका

0
बंद हो जाएगा बैंक खाता और सिम कार्ड? आधार कार्ड की इन गलतियों को सुधारने के लिए नहीं मिलेगा दूसरा मौका
Aadhar Card

Aadhar Card: आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ एक प्लास्टिक का कार्ड नहीं, बल्कि आपकी डिजिटल पहचान बन चुका है. बैंक खाता खुलवाना हो या सरकारी राशन लेना, बिना आधार के हर काम अधूरा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में दर्ज कुछ जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें आप बार-बार नहीं बदल सकते? UIDAI के कड़े नियमों के मुताबिक, कुछ अपडेट्स के लिए आपको पूरी जिंदगी में सिर्फ एक ही चांस मिलता है.

आधार अब पहचान ही नहीं, जरूरत बन गया है

भारत की लगभग 90% जनता के पास आधार कार्ड है. सिम कार्ड खरीदने से लेकर इनकम टैक्स भरने तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि इसमें दर्ज आपका नाम, पता और अन्य जानकारियां बिल्कुल सटीक होनी चाहिए. एक छोटी सी गलती भी आपके जरूरी कामों में रोड़ा अटका सकती है.

ये गलती सुधारने को दोबारा नहीं मिलेगा मौका

आधार कार्ड में अगर आपकी जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है, तो इसे सुधारने में बहुत सावधानी बरतें. UIDAI के नियमों के अनुसार, आप अपनी पूरी लाइफ में सिर्फ एक बार ही जन्मतिथि अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट जैसे ठोस दस्तावेज़ देने होते हैं. अगर आपने एक बार सुधार करवा लिया और फिर भी कोई गलती रह गई, तो दोबारा बदलाव करना नामुमकिन जैसा हो जाएगा.

आधा कार्ड में जेंडर बदलाव में भी सिर्फ एक चांस

सिर्फ जन्मतिथि ही नहीं, बल्कि आधार में दर्ज जेंडर (लिंग) की जानकारी बदलने के लिए भी सख्त पाबंदी है. इसे भी जीवन में केवल एक बार ही अपडेट किया जा सकता है. इसके लिए मेडिकल सर्टिफिकेट या कानूनी कागजात जैसे कड़े प्रमाण मांगे जा सकते हैं. अधिकारियों की गहन जांच के बाद ही इस बदलाव को मंजूरी मिलती है, इसलिए फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी रखें.

गलती से कैसे बचें?

चूंकि इन बदलावों के लिए दोबारा मौका नहीं मिलता, इसलिए आधार केंद्र जाते समय अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ रखें. ऑपरेटर द्वारा जानकारी फीड करने के बाद स्क्रीन पर उसे खुद चेक करें, ताकि भविष्य में आपको पछताना न पड़े.

Also Read: रसोई गैस सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, अब बुकिंग करने से पहले जान लें ये नई गाइडलाइन

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel