[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business इतिहास में पहली बार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन, जून से बदल जाएंगे नोट

इतिहास में पहली बार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन, जून से बदल जाएंगे नोट

0
इतिहास में पहली बार, अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन, जून से बदल जाएंगे नोट
165 साल पुरानी ट्रेजरर सिग्नेचर की परंपरा खत्म (फोटो/Wikipedia/reuters)

Trump signature to appear on US currency: ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ (Semiquincentennial) के मौके पर देश की करेंसी के डिजाइन में एक ऐतिहासिक बदलाव का फैसला किया है. इस गर्मी (जून महीने में) से अमेरिकी कागजी मुद्रा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर दिखाई देंगे.

165 साल पुरानी परंपरा का अंत

पिछले 165 वर्षों (1861 से) से यह अटूट परंपरा रही है कि अमेरिकी डॉलर पर ‘यूएस ट्रेजरर’ (U.S. Treasurer) के हस्ताक्षर होते थे. लेकिन अब नए नियमों के तहत ट्रेजरर के हस्ताक्षर को हटा दिया गया है. लिन मालेरबा (Lynn Malerba) आखिरी ट्रेजरर होंगी जिनके हस्ताक्षर अमेरिकी फेडरल करेंसी पर दिखाई दिए. अब उनकी जगह राष्ट्रपति ट्रंप और ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट (Scott Bessent) के हस्ताक्षर लिए जाएंगे 

जून से शुरू होगी छपाई

ट्रेजरी विभाग के अनुसार, ट्रंप के हस्ताक्षर वाले पहले $100 के नोट जून में छापे जाएंगे. इसके बाद आने वाले महीनों में अन्य मूल्य के नोटों (जैसे $1, $5, $20) पर भी इसे लागू किया जाएगा. इन नए नोटों को बैंकों के जरिए बाजार में पूरी तरह सर्कुलेट होने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है. फिलहाल बाजार में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन के हस्ताक्षर वाले नोट चल रहे हैं.

ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने इसे अमेरिका की आर्थिक मजबूती और ट्रंप के ‘स्वर्ण युग’ के पुनरुद्धार का प्रतीक बताया है. अमेरिकी कानून के अनुसार, सिक्कों पर किसी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नहीं लगाई जा सकती, इसलिए ट्रंप की तस्वीर वाला $1 का सिक्का नहीं आ सका. हालांकि नोटों पर जीवित व्यक्ति के हस्ताक्षर की अनुमति है, इसलिए केवल सिग्नेचर बदले जा रहे हैं. नोटों के बाकी डिजाइन, जैसे ‘In God We Trust’ और पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरें वैसी ही रहेंगी.

हर जगह ‘ट्रंप’ नाम की ब्रांडिंग

यह बदलाव ट्रंप प्रशासन के उस बड़े अभियान का हिस्सा माना जा रहा है जिसके तहत इमारतों, संस्थानों, सरकारी कार्यक्रमों और युद्धपोतों पर राष्ट्रपति का नाम अंकित किया जा रहा है. हाल ही में एक Federal Arts Panel ने ट्रंप की फोटो वाले एक स्मारक स्वर्ण सिक्के (Commemorative Gold Coin) के डिजाइन को भी मंजूरी दी है.

Also Read : कितनी संपत्ति के मालिक हैं नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बिहार में ग्लास ब्रिज, भीमबांध, ककोलत वॉटरफॉल समेत ये फेमस जगहें बनीं टूरिस्टों की पसंद, जानें क्यों है खास?
Next article खरसावां के बुड़ीतोपा में निकली 108 कुंवारी कन्याओं की कलश यात्रा, 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel