[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business ट्रेड वार के बीच RBI का नया Export Relief Package, दे रहा है एक्स्पोर्टर्स को सांस लेने की मोहलत

ट्रेड वार के बीच RBI का नया Export Relief Package, दे रहा है एक्स्पोर्टर्स को सांस लेने की मोहलत

0
ट्रेड वार के बीच RBI का नया Export Relief Package, दे रहा है एक्स्पोर्टर्स को सांस लेने की मोहलत
वैश्विक तनाव के बीच RBI का राहत पैकेज एक्स्पोर्टर्स के लिए बड़ी उम्मीद बनकर आया है.

RBI’s New Export Relief Package: दुनिया में व्यापार को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ रहा है. खासकर अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां कब बदल जाएं, कोई भरोसा नहीं है. कई भारतीय एक्सपोर्टर्स को अपने विदेश खरीदारों से ऑर्डर रुकने, पेमेंट में देरी और शिपमेंट रोकने जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं. ऐसे समय में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राहत पैकेज उनके लिए एक मजबूत ढाल की तरह आया है.

राहत पैकेज में क्या है खास?


RBI ने सितंबर से दिसंबर 2025 तक टर्म लोन की किस्तों पर रोक की सुविधा दी है. ब्याज केवल सिंपल इंटरेस्ट के आधार पर लगेगा. इसके साथ ही एक्सपोर्ट पेमेंट हासिल करने के लिए ज्यादा समय और क्रेडिट सुविधाओं की अवधि भी बढ़ा दी गई है. सरकार के क्रेडिट गारंटी स्कीम जुड़ने से कंपनियों पर तुरंत कैश फ्लो का दबाव कम होता है. इससे निर्यातक बिना डिफॉल्ट के अपने बिजनेस को मुश्किल समय में भी संभाल पाएंगे.


ALSO READ:  Rupee Depreciation: रुपये की गिरावट से सपने हुए महंगे, ग्लोबल निवेश बना जरूरत

लेकिन बैंकों की चिंता क्या है?


अगर बहुत सारे एक्सपोर्टर राहत लेते हैं, तो बैंकों को यह पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि कौन से ग्राहक वाकई परेशानी में हैं और कौन नहीं. अभी तो इन खातों को ‘रिस्ट्रक्चर्ड’ नहीं माना जाएगा, लेकिन आगे जाकर कहीं ये लोन डूबे हुए न निकलें, यह डर बना रहने वाला है. इसके ऊपर बैंकों को इन खातों के लिए 5% अतिरिक्त राशि अलग रखनी होगी, जिससे उनकी कमाई पर असर पड़ेगा.

आगे क्या चुनौतियां रहेंगी?


कई बार कंपनियां भविष्य की चिंता में राहत ले लेती हैं, भले ही अभी उन्हें जरूरत न होती है. अगर ऐसा ज्यादा हुआ तो बैंकों की क्रेडिट संस्कृति बिगड़ सकती है और नए एक्सपोर्ट लोन देना मुश्किल हो सकता है. साथ ही, सरकारी बैंकों को पूरे सिस्टम और डेटा ट्रैकिंग में भी काफी मेहनत करनी होगी.

ALSO READ: 19 नवंबर को आने वाली PM Kisan 21वीं किस्त, करा ले ये जरूरी काम नहीं तो हाथ से जाएगा पैसा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बहेरा में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
Next article युवक की हत्या कर शव फेंका, पहचान में जुटी पुलिस
Avatar Of Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel