[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बैंकों ने घटाया ब्याज तो क्या हुआ? सरकार की इन 3 स्कीमों में पैसा डालिए और हो जाइए मालामाल

बैंकों ने घटाया ब्याज तो क्या हुआ? सरकार की इन 3 स्कीमों में पैसा डालिए और हो जाइए मालामाल

0
बैंकों ने घटाया ब्याज तो क्या हुआ? सरकार की इन 3 स्कीमों में पैसा डालिए और हो जाइए मालामाल
Investment Tips

Investment Tips: आजकल हर कोई चाहता है कि उसका पैसा ऐसी जगह रहे जहाँ कोई जोखिम न हो और मुनाफा भी बैंक की एफडी (FD) से ज्यादा मिले. कई बैंकों ने आजकल ब्याज कम कर दिया है, इसलिए लोग अब सरकारी योजनाओं की तरफ देख रहे हैं. आइए जानते हैं ऐसी 3 स्कीम के बारे में जहाँ आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है.

बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए खास स्कीम

अगर आप अपनी बेटी के नाम पर पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना सबसे ऊपर है. इसमें अभी 8.2% का बढ़िया ब्याज मिल रहा है. आप साल में 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें जो भी मुनाफा होगा, उस पर आपको सरकार को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना पड़ेगा.

RBI का भरोसा और हर 6 महीने में कमाई

अगर आप चाहते हैं कि आपके निवेश पर सीधे सरकार की गारंटी हो, तो RBI फ्लोटिंग रेट बॉन्ड अच्छा विकल्प है. इस पर अभी करीब 8.05% ब्याज मिल रहा है. इसकी खासियत यह है कि इसकी ब्याज दर हर 6 महीने में बदलती रहती है और कमाया हुआ ब्याज सीधे आपके खाते में आता रहता है. इसमें आप जितना चाहें उतना पैसा लगा सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है.

लंबी बचत के लिए PPF

अगर आप 15 साल जैसे लंबे समय के लिए पैसा इकट्ठा करना चाहते हैं, तो PPF सबसे भरोसेमंद है. इसमें फिलहाल 7.1% का ब्याज मिल रहा है. अगर आप इसमें हर साल डेढ़ लाख रुपये जमा करते हैं, तो 15 साल बाद आपके पास 42 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है. यह स्कीम भी पूरी तरह टैक्स फ्री है, यानी मैच्योरिटी पर मिलने वाले पूरे पैसे आपके होंगे.

Also Read: अब दिल्ली में हर बिटिया बनेगी लखपति, जन्म से पढ़ाई तक सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel