[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Telangana Budget 2025: तेलंगाना बजट में ‘खेती’ को सहारा, ‘शिक्षा’ को संवारा, 1000 अरब डॉलर के लक्ष्य का इशारा

Telangana Budget 2025: तेलंगाना बजट में ‘खेती’ को सहारा, ‘शिक्षा’ को संवारा, 1000 अरब डॉलर के लक्ष्य का इशारा

0
Telangana Budget 2025: तेलंगाना बजट में ‘खेती’ को सहारा, ‘शिक्षा’ को संवारा, 1000 अरब डॉलर के लक्ष्य का इशारा
Telangana Budget -2025

Telangana Budget 2025: तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है.राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि इसमें 2,26,982 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 36,504 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है.

विक्रमार्क ने कहा, “मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3,04,965 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव करता हूं, जिसमें राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय को क्रमशः 2,26,982 करोड़ रुपये और 36,504 करोड़ रुपये के रूप में आवंटित किया गया है.”

मुख्य आवंटन और योजनाएं

बजट में विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण राशि आवंटित की गई है:

  • कृषि विभाग के लिए 24,439 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसमें ‘रायथु भरोसा योजना’ के तहत किसानों को प्रति एकड़ 12,000 रुपये की निवेश सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, किसानों से खरीदे गए उत्तम किस्म के धान के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा.
  • पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 31,605 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.
  • शिक्षा विभाग को 23,108 करोड़ रुपये का आवंटन दिया गया है.
  • अनुसूचित जाति (SC) कल्याण के लिए 40,232 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण के लिए 17,169 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है.
  • सिंचाई विभाग के लिए 23,373 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य में जल प्रबंधन को मजबूत करने की योजना है.

आर्थिक विकास का लक्ष्य

विक्रमार्क ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अगले दशक में तेलंगाना की अर्थव्यवस्था को मौजूदा 200 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध निवेश किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि यह बजट कांग्रेस सरकार के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और समान संसाधन वितरण के सिद्धांतों को दर्शाता है, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए तैयार किया गया है.

Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुनीता विलियम्स, भारत से है खास रिश्ता, 9 महीने बाद लौटीं धरती पर

Also Read: कर्मचारियों को ‘परिवार’ कहती हैं…सब नाटक है! अमेजन की छंटनी पर गुरमीत चड्ढा का बड़ा बयान

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article कोडरमा के ढाब में SBI का एटीएम काटकर 12 मिनट में 10 लाख रुपए की लूट
Next article Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के बच्चे की मां बनने की सच्चाई छिपाएगी रूही, इस कारण सदमे में आएगा अरमान
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel