[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Tejashwi Yadav Net Worth 2025 : कितनी संपत्ति के मालिक है लालू के छोटे लाल! बिहार के राजनीति में बड़ी धाक

Tejashwi Yadav Net Worth 2025 : कितनी संपत्ति के मालिक है लालू के छोटे लाल! बिहार के राजनीति में बड़ी धाक

0
Tejashwi Yadav Net Worth 2025 : कितनी संपत्ति के मालिक है लालू के छोटे लाल! बिहार के राजनीति में बड़ी धाक
Tejashwi Yadav Net Worth

Tejashwi Yadav Net Worth: बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह तो वक्त ही बताएगा. लेकिन चुनावी चर्चाओं के बीच अगर किसी नेता की पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती है तो वो हैं तेजस्वी यादव. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी न केवल बिहार की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बन चुके हैं, बल्कि अपनी संपत्ति के मामले में भी परिवार में आगे निकल चुके हैं. आइए जानते हैं तेजस्वी यादव की लाइफस्टाइल, कमाई और नेटवर्थ से जुड़ी दिलचस्प बातें.

Tejashwi Yadav Net Worth: 5.88 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी

myneta info के मुताबिक, तेजस्वी यादव के पास इस समय कुल 5,88,90,061 रुपये (करीब 5.88 करोड़ रुपये) की संपत्ति है. उनके ऊपर कुल 17,578 रुपये की देनदारी है. 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 2,32,46,322 रुपये (करीब 2.32 करोड़ रुपये) घोषित की थी. यानी पिछले 10 साल में उनकी संपत्ति में दोगुना से भी ज्यादा इजाफा हुआ है.

परिवार में सबसे अमीर भाई-बहन में से एक

तेजस्वी यादव अपनी बहन-भाइयों में सबसे ज्यादा संपत्ति (Tejashwi Yadav Net Worth) के मालिक माने जाते हैं. हालांकि, यह भी दिलचस्प है कि लालू परिवार में सबसे अमीर सदस्य तेजस्वी नहीं हैं. न ही यह खिताब तेजस्वी के पिता और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को जाता है. माना जाता है कि लालू परिवार के अन्य सदस्यों में से कुछ की नेटवर्थ तेजस्वी से ज्यादा है, खासतौर पर उनकी बहनों के पास काफी संपत्ति है.

Pk 1200 800 14
लालू, तेजस्वी अपने परिवार के साथ

राजनीति से पहले क्रिकेटर थे तेजस्वी

बहुत कम लोग जानते हैं कि तेजस्वी यादव ने राजनीति में आने से पहले क्रिकेटर बनने की कोशिश की थी. वह दिल्ली डेयरडेविल्स की IPL टीम का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि उन्हें क्रिकेट में ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन राजनीति में उन्होंने खुद को साबित कर दिया है. आज वे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं और राज्य के युवा चेहरों में सबसे चर्चित नेता बन चुके हैं. बिहार में आने वाले विधानसभा चुनावों में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

Also Read: Benjamin Netanyahu Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं इजरायल के प्रधानमंत्री, जानिए कमाई के सारे सोर्स

Also Read: Ola का धमाका ऑफर, हटाया कमीशन, हर राइड का पैसा सीधे जेब में, बस करना होगा ये काम

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article ‘माई बहन मान सम्मान योजना’ को लेकर कांग्रेस की बैठक
Next article प्रभारी मंत्री ने बाढ़ आपदा को लेकर की बैठक, जारी किये गये कई निर्देश
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel