[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को झटका! भारी घाटे के चलते इन्क्रीमेंट पर संकट?

TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को झटका! भारी घाटे के चलते इन्क्रीमेंट पर संकट?

0
TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को झटका! भारी घाटे के चलते इन्क्रीमेंट पर संकट?
टीसीएस के भारी घाटे से लटक सकती है वेतन बढ़ोतरी

TCS Salary Hike: रतन टाटा की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हाल ही में मार्च 2025 में प्रस्तावित सालाना वेतन वृद्धि (इन्क्रीमेंट) को लेकर नई नीतियों की घोषणा की है. हालांकि, हालिया बाजार में टीसीएस को भारी नुकसान झेलना पड़ा, जिससे कर्मचारियों के वेतन वृद्धि (Salary Hike) पर असर पड़ सकता है.

टीसीएस को 53,185 करोड़ रुपये का नुकसान

बीते सप्ताह TCS के बाजार मूल्यांकन में 53,185.89 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इसका शेयर 3,789.90 रुपये पर बंद हुआ, जिससे कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 13.7 लाख करोड़ रुपये रह गया. पिछले 5 दिनों (17-21 फरवरी) में टीसीएस के शेयरों में 2.82% की गिरावट आई.

भारती एयरटेल और इन्फोसिस को भी नुकसान

  • भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 44,407.77 करोड़ रुपये घटकर 9.3 लाख करोड़ रुपये हो गया.
  • इंफोसिस को भी बड़ा झटका लगा, जिससे इसका बाजार मूल्यांकन 17,086.61 करोड़ रुपये घटकर 7.53 लाख करोड़ रुपये रह गया.

बीएसई और निफ्टी में भी गिरावट

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 628.15 अंकों (0.82%) की गिरावट आई, जबकि निफ्टी में 133.35 अंकों (0.58%) की गिरावट दर्ज की गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज अब भी भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है. इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा.

Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे

टीसीएस के कर्मचारियों की सैलरी हाइक पर पड़ेगा असर

टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट के चलते 2025 की वेतन वृद्धि पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि, कंपनी ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मार्केट लॉस को देखते हुए कर्मचारियों को अप्रत्याशित फैसले के लिए तैयार रहना पड़ सकता है.

Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article बीए पार्ट टू की स्पेशल परीक्षा पूर्णिया में देंगे कटिहार के छात्र
Next article Political News : सशक्त भाजपा से ही विकसित व स्वाभिमानी भारत का सपना होगा साकार : सुनील बंसल
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel