[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Fact Check: बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम? जानिए रेलवे ने क्या कहा

Fact Check: बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम? जानिए रेलवे ने क्या कहा

0
Fact Check: बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम? जानिए रेलवे ने क्या कहा
सांकेतिक तस्वीर

Tatkal Ticket Booking Time Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने Tatkal और Premium Tatkal टिकट बुकिंग के समय में बदलाव कर दिया है और ये नया नियम 15 अप्रैल 2025 से लागू होने वाला है.परंतु, IRCTC ने इस दावे को फर्जी करार देते हुए साफ किया है कि Tatkal टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

IRCTC ने ट्वीट कर किया स्पष्टीकरण

11 अप्रैल 2025 को IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर (अब एक्स) हैंडल @IRCTCofficial से एक ट्वीट कर जानकारी दी

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें Tatkal और Premium Tatkal टिकटों की बुकिंग टाइमिंग में बदलाव का दावा किया जा रहा है.
लेकिन Tatkal या Premium Tatkal बुकिंग टाइमिंग (AC और Non-AC क्लास) में फिलहाल किसी भी तरह का कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है
.”

इस आधिकारिक बयान में IRCTC ने यह भी साफ़ किया कि एजेंट बुकिंग के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Image 47
Fact check: बदल गए तत्काल टिकट बुकिंग के नियम? जानिए रेलवे ने क्या कहा 3

वर्तमान Tatkal टिकट बुकिंग टाइमिंग (जैसा पहले था, वैसा ही है

क्लासबुकिंग समय
AC क्लास (2A/3A/CC/EC/3E)सुबह 10:00 बजे (यात्रा की तारीख से एक दिन पहले)
Non-AC क्लास (SL/FC/2S)सुबह 11:00 बजे (यात्रा की तारीख से एक दिन पहले)

वायरल संदेश में क्या दावा किया गया था?

  • AC क्लास की Tatkal बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से बदलकर 11 बजे कर दिया गया है.
  • Non-AC की बुकिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे कर दी गई है.
  • Premium Tatkal की बुकिंग सुबह 10:30 बजे शुरू होगी.
  • एजेंट बुकिंग को सुबह 10 से 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दिया गया है.

इन सभी दावों को IRCTC ने खारिज कर दिया है.

Also Read: 93 रन की ‘भड़ास’, राहुल ने बेंगलुरु में दिखाई अपनी असली ताकत, नेटवर्थ सुनकर चौंक जाओगे

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article पत्नी डॉक्टर, पिता प्रिंसिपल… तहव्वुर राणा ने किए ऐसे खुलासे, मच जाएगी खलबली
Next article Prashant Kishor Education: दसवीं फेल पर तंज कसने वाले प्रशांत किशोर, खुद रखते हैं कौन सी डिग्री?
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel