[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Tata communications share: टाटा के इस शेयर पर अभी दांव लगाना कितना सही, जानें

Tata communications share: टाटा के इस शेयर पर अभी दांव लगाना कितना सही, जानें

0
Tata communications share: टाटा के इस शेयर पर अभी दांव लगाना कितना सही, जानें

Tata communications share: प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 85,000 अंक के स्तर से ऊपर क्लोज हुआ. वहीं निफ्टी भी नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया. इस बीच टाटा ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर की भारी डिमांड देखी गई. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन (25 सितंबर) यह शेयर 5.63 प्रतिशत बढ़कर 2,137.20 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंचता नजर आया. शेयर की क्लोजिंग की बात करें तो यह 5.18 प्रतिशत बढ़कर 2,128.25 रुपये पर हुई.

क्या कहते हैं शेयर बाजार के एक्सपर्ट?

कुछ एक्सपर्ट शेयर पर सकारात्मक रुख में नजर आ रहे हैं. वे कहते हैं कि टेलीकॉम कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. मिड से लॉन्ग टर्म के आउटलुक वाले निवेशक इसमें निवेश करके अच्छा रिटर्न पा सकते हैं. निवेशकों को स्टॉक पर पकड़ बनाए रखना चाहिए. निकट अवधि में 2,350 रुपये के स्तर को ये छू सकता है. इस व्यापार के लिए स्टॉप लॉस 2,050 रुपये पर रखना चाहिए.

कंपनी के बारे में जानें

टाटा कम्युनिकेशंस की वेबसाइट पर नजर डालें तो यह दुनिया के लगभग 30 प्रतिशत इंटरनेट मार्गों को संचालित करता है, साथ ही व्यवसायों को दुनिया के 80 परसेंट क्लाउड दिग्गजों और 5 में से 4 मोबाइल ग्राहकों से जोड़ने का काम करता है. जून 2024 तक, प्रमोटरों के पास टाटा समूह की कंपनी में 58.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी.

Read Also : Zerodha की मुश्किलें बढ़ीं, SEBI के इन नियमों से रेवेन्यू में 60% गिरावट की चेतावनी

ये शेयर नुकसान के साथ हुए बंद

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान के साथ बंद हुए.
(इनपुट पीटीआई)

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Mumbai Rain : मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल, स्कूल और कॉलेज बंद
Next article Weather Forecast: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, अगले 48 घंटे में 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश का अलर्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel