[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business स्विगी HDFC ने लॉन्च किया दो नया क्रेडिट कार्ड, अब हर ऑर्डर पर भारी बचत, जानें क्या मिलेगा फायदा

स्विगी HDFC ने लॉन्च किया दो नया क्रेडिट कार्ड, अब हर ऑर्डर पर भारी बचत, जानें क्या मिलेगा फायदा

0
स्विगी HDFC ने लॉन्च किया दो नया क्रेडिट कार्ड, अब हर ऑर्डर पर भारी बचत, जानें क्या मिलेगा फायदा
Swiggy HDFC Credit Card

Swiggy HDFC Credit Card: ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स की दिग्गज कंपनी स्विगी (Swiggy) ने HDFC बैंक के साथ मिलकर अपने ग्राहकों के लिए दो शानदार क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं. इन कार्ड्स के नाम Swiggy Black और Swiggy Orange रखे गए हैं. इनका मकसद उन लोगों को तगड़ा फायदा पहुंचाना है जो खाने-पीने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

सालाना 48,000 रुपए तक की बचत का मौका

कंपनियों का दावा है कि अगर आप इन कार्ड्स का सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो साल भर में करीब 48,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं. ये कार्ड सिर्फ स्विगी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यात्रा (Travel), मनोरंजन और शॉपिंग पर भी कैशबैक और डिस्काउंट देते हैं.

स्विगी ब्लैक क्रेडिट कार्ड के प्रीमियम फायदे

  • यह कार्ड उन यूजर्स के लिए है जो स्विगी के हैवी यूजर हैं.
  • स्विगी के जरिए फूड ऑर्डर या ग्रोसरी पर 10% तक का कैशबैक.
  • ई-कॉमर्स, यात्रा और मनोरंजन पर 5% तक का कैशबैक.
  • कार्ड के साथ 3 महीने की स्विगी वन ब्लैक मेंबरशिप बिल्कुल फ्री मिलेगी.

स्विगी ऑरेंज क्रेडिट कार्ड डेली खर्चे के लिए

यह कार्ड उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं.

  • स्विगी और अन्य चुनिंदा ऑनलाइन कैटेगरी पर 5% तक का कैशबैक.
  • इस कार्ड के साथ आपको पूरे 12 महीने की स्विगी वन मेंबरशिप फ्री मिलेगी.
  • बाकी सभी तरह की खरीदारी पर भी 1% का कैशबैक मिलता रहेगा.

पार्टनर ब्रांड्स पर भी जबरदस्त ऑफर

इन कार्ड्स का फायदा सिर्फ स्विगी ऐप तक ही नहीं है. क्लियरट्रिप (Cleartrip) के जरिए होटल बुकिंग पर 19% तक की छूट और फ्लाइट बुकिंग पर 6% का डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा नायका (Nykaa), अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी आकर्षक कैशबैक की सुविधा दी गई है.

मौजूदा ग्राहकों का क्या होगा?

जिन लोगों के पास पहले से 2023 में लॉन्च हुआ स्विगी एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. बैंक ने साफ किया है कि पुराने कार्ड धारकों को मिलने वाले सभी कैशबैक और फायदे पहले की तरह ही जारी रहेंगे.

Also Read: 1 अप्रैल से ATM से कैश निकालना होगा मुश्किल, पंजाब नेशनल बैंक ने घटा दी विड्रॉल लिमिट

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel