[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business Success Story : यूट्यूब पर एक गलत सर्च से मिला बिजनेस आइडिया, आज खड़ा कर दिया लाखों का साम्राज्य

Success Story : यूट्यूब पर एक गलत सर्च से मिला बिजनेस आइडिया, आज खड़ा कर दिया लाखों का साम्राज्य

0
Success Story : यूट्यूब पर एक गलत सर्च से मिला बिजनेस आइडिया, आज खड़ा कर दिया लाखों का साम्राज्य
नरेंद्र सिंह गिरवा

Success Story : हम सभी अपने रोजमर्रा के जीवन में यूट्यूब पर कई चीजें सर्च करते हैं. कभी जानकारी के लिए, तो कभी मनोरंजन के लिए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक गलत सर्च आपकी किस्मत बदल सकता है? ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल के निवासी नरेंद्र सिंह गिरवा के साथ. एक बार जब वे फार्मिंग से जुड़ी जानकारी खोज रहे थे, तब गलत टाइपिंग की वजह से उनके सामने ‘पर्ल फार्मिंग’ (मोतियों की खेती) के वीडियो आ गए. यहीं से नरेंद्र को इस बिजनेस का आइडिया मिला और उन्होंने साल 2015 में मोती की खेती शुरू करने का फैसला किया.

शुरुआती जीवन और संघर्ष

नरेंद्र सिंह गिरवा का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था. उनका गांव मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर था, लेकिन नरेंद्र के पास खेती करने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं थी. अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद, उन्होंने स्टेशनरी आइटम बेचने की एक दुकान खोली, जिससे उनका घर चलता था.

लगभग 8 साल तक दुकान चलाने के बाद, मकान मालिक ने उन्हें दुकान खाली करने को कहा, जिससे उन्हें नई जगह पर दुकान खोलनी पड़ी. हालांकि, नई दुकान में ग्राहक नहीं मिले, जिससे कुछ ही महीनों में उन्हें 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया. इस आर्थिक संकट के दौरान, उनका घर उनकी पत्नी की कमाई से चला, जो सिलाई का काम करती थीं.

मोती की खेती में पहला प्रयास और असफलता

नरेंद्र ने यूट्यूब से प्रेरित होकर पर्ल फार्मिंग (मोतियों की खेती) शुरू की. हालांकि, शुरुआती दौर में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. पहली बार उन्होंने 100 सीप खरीदे, लेकिन सही देखभाल और अनुभव की कमी के कारण उनके पास सिर्फ 35 सीप ही बच पाए और उन्हें 50,000 रुपये का नुकसान हुआ. लेकिन नरेंद्र ने हार नहीं मानी. उन्होंने दोबारा कोशिश की और इस बार 500 सीप खरीदे. उन्होंने सीखते-समझते मोती की खेती को बेहतर बनाया और हर सीप से लगभग 4 मोती प्राप्त किए.

मेहनत रंग लाई, लाखों का हुआ कारोबार

नरेंद्र ने अपने तैयार मोतियों को प्रति मोती 200 से 400 रुपये में बेचना शुरू किया. उनकी मेहनत और लगन रंग लाई और धीरे-धीरे उनका बिजनेस बढ़ने लगा. आज नरेंद्र लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं और कई अन्य किसानों को भी पर्ल फार्मिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं. पर्ल फार्मिंग ने न सिर्फ नरेंद्र की जिंदगी बदली, बल्कि अब वे अन्य लोगों को भी इस व्यवसाय से जोड़ रहे हैं. यह कहानी साबित करती है कि सही अवसर और मेहनत से किसी भी असफलता को सफलता में बदला जा सकता है. एक गलत सर्च ने नरेंद्र की किस्मत बदली और आज वे सफल बिजनेसमैन बन चुके हैं.

Also Read: Kumar Vishwas Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कवि कुमार विश्वास, कवि सम्मेलन के लिए कितनी फीस लेते हैं?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article Palmistry: अगर हथेली में दिखे जाल का चिह्न, तो करें ये उपाय, बचेंगे हर संकट से
Next article Viral Video: सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की मासूमियत पर फिदा हुई दुनिया, शुभदीप की क्यूट पोनी और ट्रैक्टर वाली तसवीर ने मचाया धमाल
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel