[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार

0
बाजार में लौटी रौनक: सोमवार की बड़ी रिकवरी के बाद आज 400 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23,750 के पार
Stock Market (Photo: Canva)

Stock Market : कल (सोमवार) को 1,000 अंकों के करीब गोता लगाने के बाद जिस तरह बाजार ने शाम को शानदार रिकवरी दिखाई थी, आज सुबह बाजार ने उसी तेजी को आगे बढ़ाया है. मंगलवार 19 मई को भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंकों की मजबूती के साथ 75,700 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी भी 100 अंकों की बढ़त बनाकर 23,750 के पार निकल चुका है.

आईटी (IT) शेयरों में आज फिर बूम, प्राइवेट बैंकों पर दबाव

कल की तरह आज भी बाजार को आगे बढ़ाने का काम आईटी सेक्टर ही कर रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आईटी कंपनियों के बेहतर भविष्य को देखते हुए निवेशक इनमें लगातार पैसा लगा रहे हैं.

  • सबसे ज्यादा खरीदारी: निफ्टी आईटी (Nifty IT) के शेयरों में आज सुबह से ही सबसे तगड़ी लिवाली (खरीदारी) देखी जा रही है.
  • सबसे ज्यादा बिकवाली: दूसरी तरफ, निफ्टी प्राइवेट बैंक (Nifty Private Bank) के शेयरों में आज कुछ मुनाफावसूली या बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

एशियाई बाजारों का रुख मिला-जुला

आज सुबह एशियाई बाजारों से जो संकेत मिल रहे हैं, वे मिले-जुले हैं. भारत जहां हरे निशान पर है, वहीं कुछ पड़ोसी बाजारों में गिरावट है:

  • हॉन्गकॉन्ग (Hang Seng): यहां मामूली बढ़त है और यह 0.24% (48 पॉइंट) ऊपर 25,723 पर है.
  • जापान (Nikkei): जापानी बाजार में 0.64% (386 पॉइंट) की सुस्ती है और यह 60,430 पर ट्रेड कर रहा है.
  • दक्षिण कोरिया (KOSPI): कोस्पी में आज 3.61% की बड़ी गिरावट देखी जा रही है और यह 7,244 के स्तर पर आ गया है.

अमेरिकी बाजारों में भी दिखा मिला-जुला ट्रेंड

बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार भी किसी एक दिशा में नहीं बढ़े, वहां भी मिला-जुला कारोबार बंद हुआ:

  • डाउ जोन्स (Dow Jones): 0.32% की मजबूती के साथ 160 अंक ऊपर बंद हुआ.
  • नैस्डैक (Nasdaq): टेक-आधारित इस इंडेक्स में 0.51% की गिरावट रही.
  • S&P 500: यह भी लगभग सपाट, महज 0.07% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों (FII) की बाजार में वापसी!

भारतीय बाजार के लिए सबसे बड़ा और सकारात्मक बूस्टर डोज विदेशी निवेशकों की तरफ से आया है. पिछले काफी समय से लगातार बिकवाली कर रहे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI/FII) ने कल बाजार में खरीदारी की.

कैटेगरीकल की स्थिति (₹)बीते 7 दिन (₹)बीते 30 दिन (₹)
FII / FPI (विदेशी निवेशक)+1,329 (खरीदार)-5,146 (बिकवाल)-55,567 (बिकवाल)
DII (घरेलू संस्थागत निवेशक)-1,959 (बिकवाल)+12,585 (खरीदार)+61,285 (खरीदार)

Also Read : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, जानें आज की कीमत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article मंगलवार स्वास्थ्य सेवा: आज सदर अस्पताल में मिलेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा
Next article राजनाथ सिंह ने कहा- भारत और वियतनाम के संबंध लगातार हो रहे हैं मजबूत
Avatar Of Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 4 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel