[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business चुनिंदा शेयरों की बदौलत बढ़ी शेयर बाजार की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी की दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

चुनिंदा शेयरों की बदौलत बढ़ी शेयर बाजार की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी की दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

0
चुनिंदा शेयरों की बदौलत बढ़ी शेयर बाजार की रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी की दो दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक
शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ.

Stock Market: चुनिंदा शेयरों की बदौलत सोमवार 3 नवंबर 2025 को घरेलू शेयर की रफ्तार में कुछ तेजी आई है. चुनिंदा वाहन और बैंक शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़ोतरी के चलते शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर विराम लगा. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में करीब 40 अंक की तेजी आई, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 25,700 अंक के ऊपर बंद हुआ.

सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार के कारोबार के आखिर में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 39.78 अंक यानी 0.05% की बढ़त के साथ 83,978.49 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 84,127 अंक तक गया और नीचे में 83,609.54 अंक तक आया. सेंसक्स के 30 शेयरों में से 14 लाभ में जबकि 16 में गिरावट दर्ज की गई. 50 शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 41.25 अंक यानी 0.16% की मामूली बढ़त के साथ 25,763.35 अंक पर बंद हुआ. शुक्रवार को सेंसेक्स 465.75 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 155.75 अंक की गिरावट आई थी.

लाभ में रहे इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे अधिक लाभ में रही. अक्टूबर के बिक्री आंकड़ों के बाद कंपनी का शेयर 1.7% चढ़ा. ​​टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) में 1.69% की तेजी आई. इटर्नल, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं.

नुकसान में रहे इन कंपनियों के शेयर

मारुति सुजुकी में सबसे अधिक 3.37% की गिरावट आई. इसके अलावा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. विश्लेषकों के अनुसार, नए घरेलू संकेतों के अभाव और विदेशी पूंजी निकासी के कारण उच्चस्तर पर मुनाफावसूली से बाजार सीमित दायरे में रहा.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धोबिया पछाड़, जीएसटी में कटौती कर बढ़ा दी 6 लाख करोड़ की खरीदारी

जमकर हुई शेयरों की खरीद-बिक्री

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 6,769.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,068.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.14% टूटकर 64.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

इसे भी पढ़ें: जीएसटी दरों में कटौती के दम पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बम-बम, अक्टूबर में एक्टिविटी मजबूत

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article अहियापुर- मौआरी सड़क जर्जर,आवागमन मुश्किल
Next article Best AQI Destination In India : ये हैं 50 से कम एक्यूआई वाले डेस्टिनेशन, जहां है सबसे साफ हवा 
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel